एक्सप्लोरर

UP Crime: धर्मांतरण के आरोप में केरल के पादरी और महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोगों को दे रहे थे लालच

conversion Case: पुलिस इस मामले में दंपति के विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी ने बताया कि यह बहुत गंभीर मामला है, इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है.

UP Crime: गाजियाबाद में बहला फुसलाकर और लालच देकर धर्मांतरण का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में केरल के पादरी और एक महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया है. इस मामले के सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. भाजपा युवा मोर्चा इंदिरापुरम मंडल के अध्यक्ष प्रवीन नागर ने बताया कि गांव कनावनी में धर्मांतरण के उद्देश्य से आए कुछ लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली. इस पर पुलिस रविवार शाम को गांव में एक घर पर पहुंची. मौके पर एक महिला और पुरुष मौजूद मिले. लेकिन तब तक उनके बाकी साथी वहां से फरार हो चुके थे.

साल-1996 से हो रहा था धर्मांतरण
प्रवीन नागर का दावा है कि ये दोनों लोग मिशनरी हैं और लोगों को धर्मांतरण करने के बदले 25 गज का मकान व दो लाख रुपए नगद देने का लालच दे रहे थे. सूचना पर इंदिरापुरम थाने की पुलिस पहुंची और दोनों को कस्टडी में ले लिया. वहीं एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त संतोष जोहन और महिला पति-पत्नी हैं. संतोष केरल के शेरून फेलोशी चर्च में पादरी है और साल-1996 से गाजियाबाद में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहा है. एसपी ने बताया कि दंपति यूसीपीआई (यूनाइटेड) क्रिश्चयन प्रेयर फॉर इंडिया से संबंधित यूपी मिशन संस्था में साथ काम करते हैं.

एसपी कर रहे मामले की जांच
कनावनी गांव में इन्होंने धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए एक कमरा किराए पर ले रखा था, जहां मिशन से जुड़े लोग एकत्रित होते थे. यहां पर ये दंपति धर्म का प्रचार-प्रसार करने के साथ लोगों को ईसाई धर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित करते थे. पूछताछ में संतोष जोहन ने बताया, हमारी संस्था के प्रत्येक मेंबर को 20 लोगों को जोड़ने का टारगेट होता है. हम बच्चों को ईसाई धर्म के बारे में बताते हैं और उनसे प्रार्थना कराते हैं. पुलिस ने इस मामले में दंपति के विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि यह बहुत गंभीर मामला है. इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उस पर प्रभावी कार्रवाई कर दोषियों को सजा दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP Gangsters: अतीक अहमद से लेकर मुख्तार अंसारी तक... ये हैं यूपी के सबसे बड़े बाहुबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget