एक्सप्लोरर

इंजीनियरिंग की छात्रा ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट

हैदराबाद के डुंडिगल पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले सुरारम कॉलोनी स्थित अपने घर में उसने वॉशरूम की छत से लटक कर जान दे दी. यह कदम उठाने से पहले लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसके बारे में शेयर भी किया.

हैदराबाद:  अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को अपडेट करने के बाद बी टेक के अंतिम वर्ष की पढ़ाई करने वाली एक 20 साल की लड़की ने बुधवार की रात को अपना कड़ा कदम उठाते हुए जीवन समाप्त कर लिया. हैदराबाद के डुंडिगल पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले सुरारम कॉलोनी स्थित अपने घर में उसने वॉशरूम की छत से लटक कर जान दे दी.

इस आखिरी कदम को उठाने से पहले लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसके बारे में शेयर भी किया.

जान देने वाली लड़की का नाम के साईं दुर्गा मोनिका है जो कि शहर के नरसिंह रेड्डी इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा थी.

बुधवार को ही मोनिका और उसकी मां के बीच पढ़ाई में ध्यान ना देने की वजह से बहस भी हुई थी. उसके बाद से ही मोनिका काफी परेशान थी. मौत से पहले मोनिका ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आजकल मैं खुश होने से डरती हूं, मुझे नहीं पता कयूं जब मैं खुश होती हूं तो लोग मेरी जिंदगी में देखना चाहते हैं. मेरी लाइफ में सबकुछ बहुत खराब हो रहा है. जो भी हो रहा है उससे सबक सीखने के बाद मैं इससे दूर जा रही हं. मुझे उम्मीद है ... मैं इसे जल्द ही समाप्त कर दूंगी.”

मोनिका ने करीब 3 बजे सुसाइड किया लेकिन उसके माता-पिता को इसकी जानकारी शाम 7.15 पर हुई. उसे जल्द ही पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. रात लगभग 9 बजे पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

डुंडिगल इंस्पेक्टर शंकरैयाह के मुताबिक "इस घटना से पहले लड़की और उसकी मां के बीच बहस हुई थी. उसने कोई भी सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, बल्कि एक ऐप के माध्यम से उसकी स्थिति को व्यक्त किया है. सीआरपीसी की धारा 174 के तहत संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद उसके शरीर को माता पिता को सौंप दिया गया है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget