एक्सप्लोरर

चेन्नई: राष्ट्रगान के दौरान खड़े नहीं होने पर बुजुर्ग महिला के साथ बदसलूकी

चेन्नई: राष्ट्रगान के दौरान खड़े नहीं होने की वजह से एक महिला और उसकी मां के साथ कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया है. अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक यह घटना चेन्नई फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चेन्नई के वादापलानी में पलाज्जो सिनेमाहॉल में महिला के साथ बदसलूकी हुई. यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले दिसंबर में श्रीला नाम की एक सोशल वर्कर के साथ हुआ था.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब फिल्म से पहले राष्ट्रगान बजाया गया तो तीन लोग खड़े नहीं हुए, जिसके बाद पीछे की सीट पर बैठे किसी शख्स ने इस पर सवाल कर दिया और इसके बाद कई लोग उनके साथ जमा हो गए. जब बैठे हुए लोगों ने अपनी सफाई देनी शुरू की तो वहां एक शख्स से हाथापाई तक हो गई. जिस शख्स ने बीच बचाव किया उसके साथ भी धक्कामुक्की की गई.

मामला इतना गरमा गया कि लोगों ने सिनेमाहॉल के अंदर हंगामा शुरू कर दिया कि जब तक पुलिस नहीं आती और इन्हें हिरासत में नहीं लेती तब तक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं शुरू होगी. इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

आधे घंटे बाद पुलिस सिनेमाहॉल पहुंची और दोनों महिलाओं और एक शख्स को कस्टडी में ले गई. चेन्नई फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से मांग की कि जिन लोगों ने मारपीट की है उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए, लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी.

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों पर प्रीवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर ऐक्ट 1971 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी

मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा

The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़

दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?

ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी

यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार

Embed widget