एक्सप्लोरर

WB Scam: पूर्व TMC नेता शांतनु बनर्जी की कई संपत्तियों पर ED की छापेमारी, करोड़ों के घोटाले में हुआ था गिरफ्तार

WB Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने शांतनु बनर्जी के 15 बैंक खातों को पहले ही फ्रीज कर दिया है, जहां से ईडी के अधिकारियों को कई करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला था.

WB Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में ‘स्कूली नौकरियों के एवज में नकदी’ के कथित घोटाले की जांच के तहत गिरफ्तार और अब निष्कासित तृणमूल कांग्रेस नेता शांतनु बनर्जी की परिसपंत्तियों की तलाश में शनिवार को हुगली जिले में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि ईडी जांच दल को कम से कम छह भागों में विभक्त किया गया था और उन्होंने शनिवार की सुबह से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बालागढ़, बांदेल, चिनसुराह एवं अन्य क्षेत्रों में शांतनु बनर्जी की कथित परिसंपत्तियों पर छापा मारा.

ईडी को तोड़ने पड़े दो फ्लैट के ताले

अधिकारी ने कहा कि फिलहाल शांतनु बनर्जी की इन परिसंपत्तियों के अंदर से ज्यादा कुछ नहीं मिला है. बांदेल और चिनसुराह में दो फ्लैट के ताले हमें तोड़ने पड़े. आरोपी के नाम पर पंजीकृत एक अतिथि गृह के मुख्य द्वार का ताला भी तोड़ा गया. उन्होंने कहा कि ईडी को ऐसा कुछ महत्वपूर्ण नहीं मिला जो जांच को अगले स्तर पर ले जाने में मददगार हो. तलाशी अभियान अब भी जारी है. उसे पूरा होने में कुछ और घंटे लग सकते हैं. ईडी ने शांतनु बनर्जी के 15 बैंक खातों को पहले ही फ्रीज कर दिया है, जहां से ईडी के अधिकारियों को कई करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला था.

गिरफ्तारी के बाद ही टीएमसी ने किया था निष्कासित 

वर्तमान में शांतनु बनर्जी केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में हैं. ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के शीघ्र बाद ही उन्हें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था. प्रवर्तन निदेशालय सरकारी एवं सहायताप्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है तथा इसमें कथित संलिप्तता को लेकर उसने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. बीते सोमवार को शांतनु बनर्जी को 11 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था. अब उन्हें 24 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- WB Teachers Scam: पूर्व TMC नेता ने टॉलीवुड के कई एक्टर्स को ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, न्यायिक हिरासत में आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget