एक्सप्लोरर

बेटी की शादी के लिए 25 साल जमा किए पैसे, गहने हुए चोरी, अब पीएम से लगाई मदद की गुहार

35 साल तक बतौर पोस्टमैन नौकरी करने वाले सुरेंद्र कुमार ने जीवन भर पाई पाई जोड़ी और बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए. लेकिन ये गहने चोरी हो गए.

नई दिल्ली: 35 साल तक बतौर पोस्टमैन नौकरी करने वाले सुरेंद्र कुमार ने जीवन भर पाई पाई जोड़ी और बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए. लेकिन ये गहने चोरी हो गए. घटना के तीन महीने बाद पुलिस ने कल एफआईआर दर्ज की है.

वारदात बीती 9 अगस्त को झील खुरंजा इलाके में हुई थी. यह घटना गीता कॉलोनी पुलिस की नजर में इतनी मामूली थी कि पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर तक दर्ज करना जरूरी नहीं समझा. रिटायर्ड पोस्टमैन सुरेंद्र कुमार ने अपनी व्यथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखकर भेजी. गृह मंत्रालय के आदेश पर गीता कॉलोनी पुलिस ने लगभग तीन माह बीतने के बाद कल एफआईआर दर्ज की है.

उन्होंने लिखा," मोदीजी, क्या यही अच्छे दिन आने वाले थे. क्या यही सपनों का भारत है. मैंने 35 साल पोस्टमैन के तौर पर देश सेवा की. गर्मी-सर्दी-बरसात की कभी परवाह नहीं की, लेकिन बदले में मुझे क्या मिला. मेरी जीवन भर की कमाई लुट गई. बेटी की शादी के लिए 25 सालों से सहेजे गहने चोरी हो गए, लेकिन दिल्ली पुलिस एफआईआर तक दर्ज करने को तैयार नहीं है. मैं सड़क पर आ गया. पिछले साल पत्नी की मौत हो गई. बेटी हमेशा रोती रहती है. मैं क्या करूं..."

सुरेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में पीएम पर जो तंज कसे, पुलिस ने एफआईआर में उन्हें हटा दिया है. सुरेंद्र का कहना है कि उन्होंने पुलिस के रवैये से निराश होकर अच्छे दिन और सपनों के भारत पर तंज कसा था. साथ ही जीएसटी और नोटबंदी पर खुशी भी जताई थी.

हालांकि उन्हें उम्मीद बंधी है कि आखिरकार उनकी शिकायत पर सुनवाई हुई. उनका कहना है कि जो पुलिस चोरी का केस दर्ज करने को तैयार नहीं थी, वही पुलिस तीन महीने बाद उनकी जूलरी खोजने के लिए कितनी गंभीर होगी? इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे पत्र में दिल्ली पुलिस के अलावा किसी अन्य एजेंसी से जांच करवाने की मांग की थी.

सुरेंद्र के अनुसार, वारदात 9 अगस्त की शाम हुई थी. घर में कोई नहीं था. किसी ने लॉकर के ताले तोड़कर करीब 20 तोला गोल्ड, अंगुठी, कड़े, मंगलसूत्र, लॉकेट, गोल्ड सेट आदि चोरी कर लिया. यह जूलरी उन्होंने और उनकी पत्नी ने पूरी जिंदगी की जमापूंजी से जोड़ी थी. पिछले साल पत्नी की मौत हो गई. इस वजह से बेटी का उस जूलरी से गहरा जुड़ाव था. अब बेटी 25 साल की हो चुकी है. उन्हें उसकी शादी की चिंता सता रही है, लेकिन पास में कुछ नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget