एक्सप्लोरर

फिल्म से आया गुनाह का आईडिया, नाबालिग ने रच दी अपहरण की साजिश

नई दिल्ली : पुलिस ने एक हैरान कर देने वाले अपहरण कांड का पर्दाफाश किया है. इस मामले में घर में काम करने वाले नाबालिग लड़के ने ही अपहरण की साजिश रच डाली थी. पुलिस अधिकारियों के यह जानकर होश उड़ गए कि फिल्म देखकर उसने पूरे अपराध की रूपरेखा तैयार की थी.

मासूम सा बेटा खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था

दिल्ली के कल्याणपुरी की रहनेवाली प्रीति सोमवार शाम सात बजे से ही हैरान परेशान थी. क्योंकि, उसका मासूम सा बेटा खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था. बच्चे के गायब होने के कुछ घंटे बाद ही उसके पास धमकी भरा फोन आया.

यह भी पढ़ें :  गुजरात : कैमरे के सामने चाकू की नोक पर स्पा कर्मी का अपहरण, मांगी थी रंगदारी

बेटा वापस चाहिए तो तीन लाख रुपयों का इंतजाम कर दो

फोन करने वाले ने कहा कि 'देखो तुम्हारा बच्चा मेरे पास है. अगर तुम्हें बेटा वापस चाहिए तो तीन लाख रुपयों का इंतजाम कर दो.' बात हैरान करनेवाली थी क्योंकि 3 लाख की फिरौती के लिए फोन पर जो धमकी दे रहा था, वो आवाज एक लड़के की थी. पुलिस ने फोन को जब टेक्निकल सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि फोन यूपी के बदायूं से किया गया है.

दिल्ली पुलिस की एक टीम फौरन बदायूं पहुंच गई

फिर क्या था दिल्ली पुलिस की एक टीम फौरन बदायूं पहुंच गई. बदायूं में पता चला कि फोन करनेवाला बरेली में हैं. दिल्ली पुलिस की टीम बरेली पहुंची तो उनके होश उड़ गए. वहां प्रीति का चार साल का बेटा एक नाबालिग लड़के की गिरफ्त में था. वो लड़का कोई और नहीं बल्कि प्रीति के घऱ पर काम करने वाला घरेलू सहायक था.

यह भी पढ़ें :  बिहार : पीड़िता ने कांग्रेस नेता पर लगाया सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, दी आत्मदाह की धमकी

वो रातों रात दौलतमंद बनना चाहता था

पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़का प्रीति के घऱ में करीब तीन महीने से नौकरी कर रहा था. वो बच्चे से घुलामिल गया था और सोमवार उसने अपहरण के इरादे से बच्चे को साथ लेकर बदायूं चला गया. पूछताछ में पता चला कि अपहरण के आरोपी लड़के ने अपहरण को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि वो रातों रात दौलतमंद बनना चाहता था.

दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे में बच्चे के अपहरण का केस सुलझाया

दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे में बच्चे के अपहरण का केस सुलझा कर प्रीति को उसकी खुशियां लौटा दी. चूंकि आरोपी नाबालिग है इसलिए पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया है. इस वारदात के खुलासे से ये तो साफ हो गया कि नौकर ने मालिक के भरोसे को तोड़ा. लेकिन, सवाल ये भी है एक नाबालिग बच्चे को घऱ में काम पर क्यूं रखा गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget