एक्सप्लोरर

मेट्रो में 'सेल्फी' ने किया कमाल, पकड़वा दिया शातिर महिलाओं का 'पॉकेटमार' गिरोह

नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों में सेल्फी बुरी खबरों को लेकर ही चर्चा में रहती है. कभी ट्रेन के ऊपर सेल्फी लेते कोई मारा जाता है तो कभी चट्टान पर सेल्फी के चक्कर में कोई जान गंवा बैठता है. लेकिन, इसबार 'सेल्फी' ने कमाल किया है. एक सेल्फी की वजह से दिल्ली मेट्रों में यात्रियों की मुसीबत बना महिला चोरों का गिरोह दबोचा गया है.

एऩआरआई महिला के 22 लाख रुपए के आभूषण चोरी होने के शिकायत

मेट्रो में एक एऩआरआई महिला के 22 लाख रुपए के आभूषण चोरी होने के शिकायत मिले. इसके बाद सीआईएसएफ ने महिला द्वारा मेट्रो में ली गयी एक सेल्फी की मदद से यहां के एक दूसरे मेट्रो स्टेशन से महिला पॉकेटमारों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया. यही नहीं चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए.

सावधान ! क्वालकॉम का दावा : सुरक्षित नहीं मोबाइल भुगतान एप का पासवर्ड, चुरा सकते हैं हैकर

नीलम कुमारी ने गत नौ दिसंबर को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कहा कि छह कथित महिला पॉकेटमारों को पकड़ा गया है. ये भीड़भाड़ वाली जगहों में काम करती थीं और मेट्रो यात्रियों को निशाना बनाती थीं. कैलिफोर्निया में रहने वाली और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर नीलम कुमारी ने गत नौ दिसंबर को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी.

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के पास आभूषणों से भरी उसकी थैली चोरी

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के पास आभूषणों से भरी उसकी थैली चोरी कर ली गयी. वह उस समय अपने पति के साथ मेट्रो में सफर कर रही थी. दंपति ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि चोरी किए गए आभूषणों की कीमत 22 लाख रुपए थी.

आरबीआई अधिकारी बदल रहा था पुराने नोट, पकड़ी गई 'चालाकी' फिर हुआ गिरफ्तार

नीलम द्वारा मेट्रो ट्रेन के अंदर ली गयी एक सेल्फी ने की मदद

सीआईएसएफ ने कहा कि उन्होंने नीलम द्वारा मेट्रो ट्रेन के अंदर ली गयी एक सेल्फी की मदद से मामला सुलझाया. उसे पुलिस को सौंप दिया. इस तस्वीर में महिला के पीछे एक आरोपी पॉकेटमार दिख रही है. सीआईएसएफ कर्मियों ने पीछे खड़ी महिला की शिनाख्त करने के बाद उसे पकड़ लिया.

पूछताछ के दौरान उसने अपने गिरोह की पांच दूसरी सदस्यों की जानकारी

पूछताछ के दौरान उसने अपने गिरोह की पांच दूसरी सदस्यों की जानकारी दी. सीआईएसफ ने इसके बाद बाकी चोरों को भी पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान पता चला कि कमला नाम की एक महिला चोर गिरोह की सरगना है. चोरों ने शिकायतकर्ता की आभूषणों की थली सहित चोरी के कई सामान सौंप दिए.

In Pics : नोटबंदी पर नया 'नाटक', पंडित जी को गुरुदक्षिणा में दिए पुराने नोट और फिर... 

सीआईएसएफ की तीन कर्मियों के लिए 20,000 रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा

मामले को सुलझाने में सीआईएसएफ की तीन कर्मियों के कौशल की सराहना करते हुए बल के प्रमुख ओ पी सिंह ने उपनिरीक्षक मोनिका और कांस्टेबल नूरजहां एवं नसरीन खातून के लिए 20,000 रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget