एक्सप्लोरर

Delhi Crime: झगड़े के बाद दोस्त पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Delhi Case: पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली और फोन करने वाले ने कहा कि दीपांशु ने एक लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. लेकिन, पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने पाया कि कोई लड़की घायल नहीं हुई थी.

Delhi Fire Case: राजधानी दिल्ली के छावला इलाके में शुक्रवार को दो लोगों ने एक 23 वर्षीय युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर कथित तौर पर आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी कालू ने दीपांशु पर पेट्रोल छिड़का, जबकि दूसरे आरोपी टीटू ने उसे जलाने के लिए लाइटर का इस्तेमाल किया. पुलिस ने घटना में घायल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका पीड़ित के साथ दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, तीनों के बीच झगड़ा इसलिए हुआ क्योंकि दीपांशु को शक था कि उसके साथ काम करने वाली लड़की टीटू की दोस्त है.

पुलिस को दी आग लगने की सूचना
द्वारका डीसीपी ने कहा कि पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली और फोन करने वाले ने कहा कि दीपांशु नाम के एक व्यक्ति ने एक लड़की पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी. लेकिन जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने पाया कि कोई लड़की घायल नहीं हुई थी, बल्कि कालू ने दीपांशु पर पेट्रोल डाला था और टीटू ने उसे आग लगाने के लिए लाइटर का इस्तेमाल किया था. आरोपी टीटू और कालू ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के जाल में फंस गए. दीपांशु ने टीटू को पकड़ लिया, जिससे वह भी झुलस गया. दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पीड़ित और आरोपी की हालत स्थिर
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और आरोपी की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं. दीपांशु की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कालू को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है. अन्य आरोपी टीटू का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने कहा कि डॉक्टर की अनुमति के बाद टीटू का बयान दर्ज किया जाएगा. पुलिस ने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है और हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Jammu Crime: महिला डॉक्टर की हत्या के बाद सनकी प्रेमी ने खुद को भी मारा चाकू, फेसबुक पर दी खुदकुशी की जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget