एक्सप्लोरर

दिल्ली : 'लालच' बना रहा लोगों को ठगी का शिकार, दो शातिर गिरोहों का भांडाफोड़

नई दिल्ली : देश की राजधानी में ठगों की करतूतें अक्सर ही सामने आया करती हैं. ठग लोगों को सब्जबाग दिखाकर ठगते हैं और फरार हो जाते हैं. लेकिन, ठग जिस चीज का फायदा उठाते हैं वह है 'लालच'. जी हां ! लोगों के लालच का फायदा उठाकर ही वे अपनी वारदातों की साजिश रचते हैं और फिर मुसीबत बढ़ाते हैं.

दिल्ली में पिछले सप्ताह दो ऐसे गिरोहों का भांडाफोड़ किया गया जो दिल्ली को लोगों को ठगने का काम करते थे. एक गिरोह नकली सोने के छल्ले का प्रयोग करता था तो दूसरा गिरोह सफेद कागज को नोट में बदल देने का झांसा देता था. दोनों गिरोहों ने दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया है.

यह भी पढ़ें : इंडोनेशिया से लखनऊ आई थी 15 करोड़ की सिगरेट, नोएडा में पकड़ा गया बड़ा जखीरा 

गिरोह 1.

दिल्ली में सामने आया है 'छल्ला गैंग' जो जाल बिछाकर लोगों के मोबाइल पर ही हाथ साफ कर देता है. दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस के मुताबिक ये लोग पहले तो रोड पर 'गोल्ड प्लेटेड रिंग' (छल्ला) को सड़क पर फेंक दिया करते थे. फिर अपने आस पास खड़े व्यक्ति से पूछते थे कि 'यह छल्ला आपका तो नहीं ?'

इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य भी वहां जुट जाते थे और बहस करने लगते थे. शिकार व्यक्ति के मोबाइल पर उनकी नजर रहती थी. इसके बाद वे पुलिस को फोन करने की बात कहकर 'अपना फोन' (जो होता ही नहीं था) खोजने लगते थे. फिर वे व्यक्ति से फोन मांग लेते थे और उसे लेकर फरार हो जाते थे.

देखें वीडियो : 

यह भी पढ़ें : 'हैवान डॉक्टर' : कोख में ही मार देता था 'बेटियां', डिग्री थी होम्योपैथ की, करता था ऑपरेशन 

गिरोह 2.

यह गिरोह कागज के सफेद टुकड़े को केमिकल की मदद से करारा नया 500 और 2000 का नोट बना देने का झांसा देता था. पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया है जो काले केमिकल का लोचा दिखाकर ठगी करते थे. पुलिस के अनुसार ये अनजान लोगों को शिकार बनाते थे.

ये केमिकल, धागा, ब्लैक पेंट आदि को सामने रखकर ट्रिक का इस्तेमाल करते थे. इसके बाद आंखों में धूल झोंककर ठगी कर लेते हैं. फिर रकम मिलते ही फरार हो जाते हैं. लोगों को ये आधी कीमत पर नए नोट उपलब्ध करवाने का झांसा देते थे. अब्दुल रसूल मुम्बई के मलाड में रहता था और वहीदूल दिल्ली में.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget