एक्सप्लोरर

दिल्ली: करोड़ों की सेंधमारी करने वाले चार चोर गिरफ्तार, ग्रेटर कैलाश में दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर को ग्रेटर कैलाश इलाके में एक घर के अंदर सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया गया था. यह गिरोह दक्षिणी दिल्ली की कई पॉश कॉलोनी में सक्रिय था और पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने चार ऐसे हाई प्रोफाइल सेंधमार गिरफ्तार किये हैं, जिनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने लगभग दो करोड़ रुपये का हीरा, सोने-चांदी के आभूषण व लगभग चार लाख रुपये की घड़ियां बरामद की है. आरोपियों में से एक महिला भी है, जो इन आरोपियों में शामिल एक सेंधमार की पत्नी है. आरोपियों के नाम राजू उर्फ पप्पू उर्फ टोपीवाला, उसकी पत्नी पिंकी इसके अलावा हनी कुमार गुप्ता और सगीर है.

क्या है घटना?

पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर को ग्रेटर कैलाश इलाके में एक घर के अंदर सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया गया था. जिसमें चोरों ने घर के अंदर से हीरे, सोने, चांदी आदि के आभूषण के अलावा महंगी घड़ियां और कई महंगी मूर्तियां जो काफी एंटीक थी, चोरी कर ली थी. पुलिस ने इस संबंध में ग्रेटर कैलाश थाने में एफआईआर भी दर्ज की थी. इसकी जांच के लिए ग्रेटर कैलाश थाने की लगभग सारी टीम काम कर रही थी.

कैसे सुलझा मामला

साउथ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि जांच के दौरान वारदात वाले घर के आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया. इसके अलावा उन सेंधमारों के डोजियर भी चेक किए गए जो पहले इस तरह की वारदातों में शामिल रह चुके हैं और गिरफ्तार हो चुके हैं. इन सबकी मदद से पुलिस ने राजू उर्फ पप्पू उर्फ टोपीवाला नामक एक सेंधमार की पहचान की. यह भी स्पष्ट हो गया कि इस आरोपी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है. जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया. टोपीवाला की निशानदेही पर उसकी पत्नी सहित तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

बरामदगी

पुलिस का कहना है कि इनके पास से लगभग 2 करोड़ रुपए के आभूषण बरामद किए गए हैं, जो इन लोगों ने चोरी किए थे. यह आभूषण हीरा, सोने, चांदी आदि के हैं. लगभग चार लाख रुपये की कीमत की कलाई घड़ियां व अन्य कीमती नग, एंटीक मूर्तियां आदि बरामद की गई है. पुलिस का कहना है कि यह गिरोह दक्षिणी दिल्ली की कई पॉश कॉलोनी में सक्रिय था और पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है. फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है, हो सकता है कि कुछ और भी मामले सुलझ सकें.

यह भी पढ़ें-

2 पर्यटकों की मौत के बाद फिर विवादों में गोवा का मशहूर सनबर्न फेस्टिवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget