एक्सप्लोरर

फायर गैंग के दहशत ने उड़ाई दिल्ली की नींद, अब तक कई गाड़ियों को जलाकर किया खाक

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के रन्हौला इलाके में रहने वाले लोगों के रातों की नींद उड़ी हुई है. दरअसल दिल्ली के रन्हौला और आसपास की रिहायशी बस्तियों में रहने वाले लोगों को शाम ढलते ही एक अजीबो-गरीब दहशत घेर लेती है. ये दहशत उन गुमनाम गुनहगारों के चलते है, जो आधी रात के बाद अचानक इन गलियों में घूमते हुए नजर आते हैं. आधी रात को ये बदमाश इलाके में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले करते हैं और अंधेरे में ही खो हो जाते हैं.

आखिर क्या है फायर गैंग का रहस्य

लोगों की माने तो ये गुनहगार कहां से आते हैं और कौन हैं इसका कोई अता-पता नहीं है. ये गाड़ियों को आग के हवाले कर देते हैं और कोई नहीं जानता कि वह ऐसा क्यो करते हैं. बदमाशों की कारस्तानी के चलते कई मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा और कारें जल कर खाक हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: एमपी: बेटे का मोबाइल खोने पर 5 दोस्तों के हाथ गर्म तेल में डलवाए, पिता गिरफ्तार

फायर गैंग के आतंक से दहशत में हैं लोग बालकिशन सिंह ने हर रोज की तरह 15 फरवरी को भी कार अपने घर के बाहर खड़ी की थी. आधी रात के बाद करीब ढाई-तीन बजे जिस वक्त बालकिशन गहरी नींद में थे, तब इस गाड़ी से धुआं और आग की लपटे उठने लगीं. आसपास के लोगों ने मिलकर जब तक आग बुझाई-तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी. बस गनीमत ये रही कि आग की लपटें गाड़ी की डिक्की में लगे सीएनजी सिलेंडर तक नहीं पहुंची नहीं तो हादसा और भी भयानक हो सकता था. अपनी गाड़ी की ये हालत देखकर बालकिशन सिंह सदमे में हैं, क्योंकि ये कार ही इनके लिए परिवार पालने का इकलौता जरिया थी.

फायर गैंग ने छीनी रोजी-रोटी

फायर गैंग के आतंक से अब तक कई लोगों को भारी नुकसान हुआ है. राकेश नाम के एक शख्स जिन्होंने 15 दिन पहले ही एक KUV100 कार खरीदी थी, बदमाशों ने जलाकर खाक कर दी. वहीं अमित नाम के एक शख्स जो ऑटोरिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट भरते थे. लेकिन 15 फरवरी को उनका ऑटोरिक्शा फायर गैंग के आतंक की भेट चढ़ गया.

यह भी पढ़ें: भोपाल: दिनदहाड़े चलती बस में शख्स की चाकू मार कर हत्या, बदमाश फरार

इलाके की सुरक्षा व्यवस्था सवाल के घेरे में

फायर गैंग का कहर ने पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं. आगजनी का तमाम वारदात विधायक महेंद्र यादव के घर के आसपास हुई हैं- लिहाजा दिल्ली सरकार पर भी सवाल उठना लाजिमी है. लेकिन एमएलए साहब का दावा है कि आगजनी के बाद गश्त बढ़ा दी गई है. एमएलए साहब का दावा अपनी जगह है. लेकिन इलाके के लोगों का कहना है कि इन दावों में कोई दम नहीं है. लोगों की मानें, तो आगजनी की घटनाओं के बावजूद ना कोई पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है. ना ही एक भी सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार : कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय पर छेड़खानी का आरोप, FIR दर्ज

आग का आतंक लिए गुरुग्राम तक पहुंची फायर गैंग!

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी कार को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है. जहां पटौदी चौक इलाके में कुछ बदमाशों ने गैरेज के सामने खड़ी तीन लग्जरी गाड़ियों में आग लगा दी. आग इतना भयंकर था कि फायर बिग्रेड को इसे शांत करने में काफी मशक्क करनी पड़ी. गाड़ी मालिक के शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एक साथ तीन गाड़ियों में आग किसी टेक्निकल फॉल्ट की वजह से लगी या फिर किसी बदमाश ने गाड़ियों को जानबूझकर आग के हवाले किया.  कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं दिल्ली की तरह गुरुग्राम में भी तो फायर गैंग ने दस्तक तो नहीं दे दी है

पुलिस को नहीं मिला है अब तक कोई सुराग

रात के अंधेरे में एक के बाद एक हो रही आगजनी की वारदातों से इलाके के लोग सकते में हैं. पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर ली है लेकिन कई दिन बाद भी फायर गैंग का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

यह भी पढ़ें: जम्मू: बेकाबू ट्रक ने टोल पर खड़ी गाड़ियो को मारी टक्कर, कुचले जाने से शख्स की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget