एक्सप्लोरर

दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ीं, पीड़िता के साथ शनिधाम पहुंची क्राइम ब्रांच

25 साल की लड़की ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाया है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था.

नई दिल्ली: रेप के आरोपों से घिरे दिल्ली के मशहूर शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. आज दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पीड़िता को लेकर फतेहपुर बेरी स्थित शनिधाम अश्रम पहुंची. वहीं दूसरी ओर दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शनिधाम आश्रम की तलाशी के लिए वारंट जाारी किया. दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर पूछा कि अभी तक दाती महाराज की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है? दिल्ली पुलिस को जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है.

दाती महाराज बोले- मैं ना तो भागा हूं और ना ही भागने वाला हूं एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में दाती महाराज ने कहा कि मैं ना तो भागा हूं और ना ही भागने वाला हूं. पुलिस को जांच में पूरा सहयोग करूंगा. दाती महाराज ने यह भी कहा है कि मैं सोमवार तक अपने आश्रम की सभी बच्चियों को व्यवस्थित कर पुलिस के पास जाऊंगा. दाती महाराज ने कहा, ‘’मुझे सचिन जैन ने पीड़िता के नाम पर बर्बाद करने की धमकी दी थी. पीड़िता साल 2008 में मेरे आश्रम में आई थी और मैंने उसे पहले बीसीए करवाया फिर जोधपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भेजा. इतना ही नहीं पीड़िता को अजमेर में मैंने एमसीए भी करवाने भेजा था.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘’पीड़िता मेरी बेटी है और अप्रेल 2016 के बाद मेरा उससे या उसके परिवार से कोई सम्पर्क नहीं हुआ है. पीड़िता ने जिन तारीख़ों के बारे में लिखा है, उन तारीखों के बारे में मैं मेरा कार्यक्रम बनाने वाले लोगों से पूछूंगा.’’

पीड़िता ने अपने बयान में क्या कहा? पीड़ित ने मंगलवार को साकेत कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाए. पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि 9 फरवरी 2016 को आश्रम की एक महिला उसे दाती महाराज के पाकस लेकर गई इसके बाद दाती महाराज और उसके तीन साथियों ने उसके सात दुष्कर्म किया. पीड़िता ने कहा कि मैं लंबे समय तक डर के कारण घुट-घुटकर जीती रही लेकिन जब हिम्मत ने जवाब दे दिया तो पुलिस के पास जाने की ठान ली. पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आश्रम की एक सेवादार उसे ऐसा करने के लिए कहती थी. पीडि़ता ने बताया कि सेवा दार ने उससे कहा कि ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होगी.

क्या है मामला? दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बने मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर रेप का आरोप लगा है. 25 साल की लड़की ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाया है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था. जिस लड़की ने आरोप लगाया है वो माता-पिता की मौत के बाद सात साल की उम्र से दाती महाराज के पास रह रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget