एक्सप्लोरर

Delhi: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, वेलेंटाइन डे पर बुलाया दिल्ली, गिफ्ट न देने पर प्रेमिका ने प्रेमी को किया घायल

Delhi Crime: 19 साल की साधना ने केरल में जॉब करने वाले मंगेतर गौतम को पार्क में मिलने बुलाया था. वहीं पर उसकी जान लेने की कोशिश हुई. आरोप है कि लड़की गौतम से पैसें ऐंठ रही थी.

Delhi Bonta Park Attack: राजधानी दिल्ली के बोंटा पार्क में सिविल इंजीनियर युवक का गला रेत दिया गया. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक की पहचान 25 वर्षीय गौतम चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक गौतम बिहार के दरभंगा का रहने वाला है. पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने वारदात के आरोप में गौतम की मंगेतर आदर्श नगर निवासी 19 वर्षीय साधना और उसके 15 वर्षीय नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, गौतम परिवार के साथ दरभंगा में रहते हैं और पेशे से सिविल इंजीनियर हैं. गौतम केरल में जॉब करते हैं. गुरुवार (9 फरवरी) को वह ट्रेन से दिल्ली आए थे. परिवार का आरोप है कि साधना ने गौतम को मिलने का झांसा देकर बोंटा पार्क बुलाया और वहां उनका गला रेतने के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से हमला कर दिया. बाद में गौतम को अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि गौतम और साधना की फ्रेंडशिप सोशल मीडिया के जरिए हुई थी.

वैलेंटाइन डे के बहाने बुला कर किया घायल
जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत के बाद शादी की तैयारियां होने लगी थीं. शादी तकरीबन तय भी हो गई थी. आरोप है कि लड़की ने गौतम से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए थे. बाद में उसने गौतम से शादी से इंकार कर दिया. गौतम ने जब शादी के लिए कहा तो आरोप है कि लड़की ने वैलेंटाइन डे के बहाने से उसे बोंटा पार्क बुलाया था. वहां साधना और उसके भाई व अन्य ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया.

आरोपी गौतम को मरा हुआ समझकर मौके से भाग गए. राहगीरों ने खून से लथपथ गौतम चौधरी को वहां पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने गौतम को अस्पताल में भर्ती कराया. हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर पुलिस ने साधना और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया. वारदात में साधना के पिता सहित कुछ अन्य लोगों का हाथ भी बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Delhi Crime News: रक्षक बना लुटेरा! दिल्ली में 32 लाख की लूट, एक CISF जवान समेत दो लोग हुए गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget