एक्सप्लोरर

स्कूल की लापरवाही से क्लास में ही बंद रह गई 7 साल की मासूम, 10 घंटे बाद मिली

स्कूल की लापरवाही से एक सात साल की मासूम छात्रा करीब 10 घंटे कर स्कूल में ही बंद रह गई. पुलिस ने इस मामले में स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरु कर दी है.

नई दिल्ली: स्कूल की लापरवाही से एक सात साल की मासूम छात्रा करीब 10 घंटे कर स्कूल में ही बंद रह गई. पुलिस ने इस मामले में स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरु कर दी है. फिलहाल बच्ची काफी सहमी हुई है और किसी से अधिक बातें नहीं कर रही है.

ये मामला थाना गोकुलपुरी के गंगा विवार इलाके का है. एक स्कूल ने बच्चों के दिल्ली घुमाने का प्लान बनाया और सभी बच्चों को वक्त पर तैयार होकर पहुंचने को कहा. कक्षा 2 में पढ़ने वाली नैंसी बिष्ट भी दिल्ली घूमने के लिए पूरी तरह तैयार थी.

वह सुबह 8 बजे स्कूल गई थी और वहां से उसको अन्य बच्चों के साथ पिकनिक पर जाना था लेकिन स्कूल की गलती से वह क्लास में ही छूट गई और लगभग 10 घंटे स्कूल की क्लास में ही रही. शाम करीब 6 बजे जब मासूम नैंसी को उसकी मां स्कूल लेने पहुंचीं तो स्कूल वालों ने बताया कि आपकी बच्ची पिकनिक पर गई ही नहीं.

चलती बस में डीयू छात्रा के सामने अधेड़ ने शुरू की गंदी हरकत, किसी ने नहीं की मदद

इतना सुनते ही मां के पैरों तले ज़मीन खिसक गई. उन्होंने स्कूल प्रशासन को बताया कि वो खुद बच्ची को स्कूल छोड़कर गई थीं तो तो स्कूल प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए. स्कूल प्रशासन भी बच्ची को ढूंढने लगा. काफी तलाश करने के बाद मासूम बच्ची स्कूल की दूसरी मंजिल पर बनी अपनी क्लास में बेसुध हालत में मिली.

बच्ची की मां सीमा बिष्ट का आरोप है कि स्कूल वालों ने बच्ची को स्कूल में तलाशने से मना कर दिया था. उसके बाद वो आस-पड़ोस के लोगों को लेकर स्कूल गयीं और फिर उनकी बेटी को खोजा गया. बच्ची के मिलने के बाद उसे फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया जहां कोई अनहोनी सामने नहीं आई.

बच्ची के परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जांच करके पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. मां का कहना है कि उनकी बेटी स्कूल के फर्श पर बेहोश पड़ी थी. बच्ची की मौसी रेनू का कहना है कि लिस्ट में नैंसी का नाम ऊपर था, लेकिन जब वो बस में नहीं दिखी तो उसका नाम काट दिया लेकिन घर वालों से क्रॉस चेक करने की जहमत नहीं उठाई गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget