एक्सप्लोरर

दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटी कैश वैन, कैशियर और गार्ड को मारी गोली

एसआईएस कंपनी की कैश वैन एक दुकान से कैश कलेक्ट करने पहुंची थी. कैश कलेक्ट करने कर बाद कैशियर रजनीकांत और गार्ड प्रेम कुमार कैश को कैश वैन में रख रहे थे तभी तीन बाइक सवार बदमाशों आए और उन्होने फायरिंग शुरू कर दी.

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े कैश वैन लूटने की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना नरेला के वर्धमान मॉल के बाहर हुई. कई राउंड फायरिंग करते हुए बदमाशों ने कैश वैन के अंदर रखा पैसों से भरा बक्सा लूट लिया.

दरअसल 26 अप्रैल दोपहर करीब 2.30 बजे के आसपास एसआईएस कंपनी की कैश वैन एक दुकान से कैश कलेक्ट करने पहुंची थी. कैश कलेक्ट करने कर बाद कैशियर रजनीकांत और गार्ड प्रेम कुमार कैश को कैश वैन में रख रहे थे तभी तीन बाइक सवार बदमाशों आए और उन्होने फायरिंग शुरू कर दी.

बदमाशों ने करीब 15 गोली कैशियर के शरीर में उतार दीं और गार्ड को भी 4 गोली लगीं. इसके बाद बदमाश 12 लाख रुपए से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गए.

वारदात के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने घायल कैशियर ओर गार्ड को कैश वैन में ही पास के अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई.

इस इलाके में ये कोई पहली वारदात नहीं है. कुछ दिन पहले ही इस इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक कैश वैन लूटने की कोशिश की थी. लेकिन तब ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बदमाश कामयाब नहीं हो पाए थे.

लूट की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि ये कर्मचारी एटीएम में कैश डालने जा रहे थे, तभी लुटेरों ने इन पर हमला कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget