एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: छेड़छाड़ मामले में आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में बिल्हा पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बिलासपुर जिले के बिल्हा तहसील के अग्रसेन शासकीय महाविद्यालय का है. बताया जा रहा है कि प्रोफेसर पड़ोसी जिले जांजगीर-चाम्पा के सक्ती में अपने रिश्तेदार के घर छुपा हुआ था.

बिल्हा थाने के इंस्पेक्टर राम सिंह मंडावी ने बताया कि चार अगस्त को शासकीय अग्रसेन कॉलेज की आदिवासी छात्रा ने शिकायत की थी कि कॉलेज के प्रोफेसर रूप चन्द्र अग्रवाल ने उसके साथ छेड़खानी की थी. घटना के चार दिन बाद आठ अगस्त को युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. छात्रा ने शिकायत में बताया कि प्रोफेसर ने उससे दोस्ती कर रहा हूं कहकर छेड़छाड़ की.

मंडावी ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर की उम्र 62 साल है और वह बिल्हा कॉलेज में समाजशास्त्र का प्रोफेसर है. वहीं शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन उसने छात्रा को अपने कक्ष में बुलाया. छात्रा के आते ही उसने पहले तो उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा. फिर थोड़ी देर बात करने के बाद वह करीब आया और कहा कि वह उससे दोस्ती करना चाहता है. छात्रा कुछ समझ पाती इससे पहले प्रोफेसर ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा. इसके बाद छात्रा वहां से भागकर किसी तरह अपने घर पहुंची. जब घरवालों ने गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने बिना देरी किए परिजनों को सारी बात बता दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ अगस्त को मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर अग्रवाल की तलाश शुरू कर दी थी. लेकिन वह बिल्हा से फरार हो गया था. इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जिला जांजगीर-चाम्पा के सक्ती में अपने रिश्तेदार के घर छुपा हुआ है. इसके बाद सोमवार को देर रात पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget