एक्सप्लोरर

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में तैनात अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग को CBI ने किया गिरफ्तार, रिश्वत लेने का है आरोप

Additional Director Arrest: आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि यदि वह उसे 20 लाख रुपये दे दे तो वह उसके खिलाफ सभी विभागों में चल रहे मुकदमों को खत्म करा देगा.

Additional Director Arrest: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने वित्तीय अनियमितता के मामले में एक आरोपी के सभी मामले सभी जांच एजेंसियों से वापस लेने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में तैनात एक अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने इस काम के बदले 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसकी पहली किस्त के तौर पर वह दो लाख रुपये ले रहा था.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक गिरफ्तार अधिकारी का नाम सुरेंद्र कुमार भंदूरिया है जो दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात है. सीबीआई को इस मामले में एक शिकायत मिली थी. जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसके खिलाफ दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के वित्तीय अनियमितताओं का कार्य देख रहे विभाग ने कथित तौर पर मुकदमा दर्ज कराया था. शिकायत के मुताबिक यह मुकदमा दिल्ली सरकार की सतर्कता शाखा भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में दर्ज कराया गया था.

मुकदमों को खत्म कराने का आश्वासन

आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि यदि वह उसे 20 लाख रुपये दे दे तो वह उसके खिलाफ सभी विभागों में चल रहे मुकदमों को खत्म करा देगा. आरोप यह भी है कि अधिकारी ने उससे कहा कि यदि उसने ऐसा नहीं किया तो उसे इन मुकदमों के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. शिकायत के आधार पर सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मामले की आरंभिक जांच की और आरंभिक जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य मिलने पर विभिन्न आपराधिक और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

इसके बाद दो लाख रुपये की पहली किस्त बतौर रिश्वत ले रहे इस अतिरिक्त निदेशक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीआई ने गिरफ्तारी के फौरन बाद उक्त अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की है, जहां से अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है. इन दस्तावेजों के आंकलन का काम अभी जारी है. सीबीआई गिरफ्तार अधिकारी को विशेष अदालत के सामने पेश करेगी.

यह भी पढ़ें:
यूपी: AAP का जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, सीबीआई जांच की मांग
झारखंड: जज की मौत के मामले में CBI ने आरोपियों का कराया ‘फारेंसिक साइकोलॉजी टेस्ट’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget