एक्सप्लोरर

हत्या, आत्महत्या या धार्मिक एंगलः तीन प्वाइंट पर उलझा बुराड़ी मामला

क्राइम ब्रांच के जॉइंट सीपी आलोक कुमार ने कहा है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को मिलने के बाद जब हम स्पाट देखने आए थे तो घर के अंदर से कुछ हाथ से लिखे दस्तावेज मिले हैं जो धार्मिक प्रतीत हो रहे हैं.

नई दिल्लीः आज दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया. परिवार के 11 लोगों के शवों में से 10 के शव फंदे से लटके हुए थे और एक बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर पाया गया. शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या के शक पर काम कर रही थी लेकिन बाद में ये हत्या का मामला बनता दिखा. हालांकि अब इस मामले में एक और एंगल सामने आ रहा है जिसमें धार्मिक एंगल शामिल है.

बुराड़ी मामले में जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के जॉइंट सीपी आलोक कुमार ने कहा है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को मिलने के बाद जब हम स्पाट देखने आए थे तो घर के अंदर से कुछ हाथ से लिखे दस्तावेज मिले हैं जो धार्मिक प्रतीत हो रहे हैं. उसको क्राइम ब्रांच ने कब्जे में ले लिया है और इसके आधार पर इन लोगों की मौत की धार्मिक एंगल से भी जांच कर रहे हैं. घर में मिले हाथ से लिखे रजिस्टर में लिखा है कि अगर आप स्टूल का इस्तेमाल करेंगे, आंखें बंद करेंगे और हांथ बांध लेंगे तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी.

दिल्ली: 11 लोगों की मौत का रहस्य उलझा, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, CBI जांच की मांग उठी

पहली नजर में आत्महत्या का शक चूंकि बुराड़ी के 11 लोगों के शव फांसी की तरह फंदे से लटके हुए थे और इन सबके हाथ, पैर और मुंह बंधे हुए थे लिहाजा पुलिस को पहली नजर देखने पर ये आत्महत्या का मामला लगा.

पैदा हुआ हत्या का शक पुलिस की तरफ से बताया गया कि परिवार की जिस बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला उनकी मौत गला घोंटकर की गई थी. इसके बाद ये आशंका प्रबल हो गई कि परिवार के बाकी लोगों की भी हत्या की गई है.

दिल्ली: एक परिवार के 11 लोगों की रहस्यमयी मौत क्यों सुसाइड नहीं हो सकती है? ये हैं 4 वजहें

इसके अलावा ये 11 सवाल भी उठ रहे हैं जिनके आधार पर सवाल उठे कि परिवार के लोगों ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई

1. बुजुर्ग महिला का कत्ल किसने किया और क्यों किया.

2. घर का मुख्य दरवाजा क्यों खुला था या किसने खोला.

3. घर में कोई लूटपाट नहीं हुई तो फिर क्या बुजुर्ग महिला को किसी घर के जानकर या करीबी ने मारा. घर में काफी कैश रखा था पर उसको किसी ने क्यों नहीं चुराया.

4. अगर बाकी 10 लोगों ने आत्महत्या की तो किस वजह से.

5. इतने लोगों के आत्महत्या की तो घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला.

6. घर के हालत और गले में लटकी चुन्नी इशारा कर रही है ये परिवार काफी धार्मिक प्रवती का था.

7. अगर घर में एक कत्ल हुआ या कोई बाहरी आया तो कुत्ते ने भोंका क्यों नहीं.

8. जबकि कुत्ता छत पर ठीक उसी जगह चेन से बंधा था जिस छत के नीचे जाले से लटके हुए शव मिले.

9. कुछ बच्चों के पैर जमीन से टच भी हो रहे हैं तो क्या उनको भी मार कर लटकाया गया ताकि वो भी आत्महत्या लगे.

10. सभी ने एक जगह ही खुदकुशी की आसपास लटक कर. मतलब किसी को पहले वाले को मरता देख बिल्कुल डर नहीं लगा.

11 . मेन गेट और पहली मंजिल का गेट खुला हुआ था. दरवाजा क्यों खुला था. किसी बाहरी की साजिश तो नहीं.

अंत में ताजा खुलासे से धार्मिक एंगल सामने आया अब जब क्राइम ब्रांच को कुछ हाथ से लिखे दस्तावेज मिले हैं जिनका धार्मिक कनेक्शन प्रतीत हो रहा है तो इसके बाद ये भी मुमकिन है कि पूरा परिवार किसी धार्मिक प्रेक्टिस में लगा हुआ हो और इसी के चलते सबने एक साथ मौत को गले लिया हो. इस आशंका को बल इसलिए भी मिलता है कि पहले भी धार्मिक कारणों से कई परिवारों में हत्या की घटनाएं पहले भी देखी गई हैं.

दिल्ली: बुराड़ी में एक ही घर से मिले 11 शव, कुछ फंदे से लटके तो कुछ के बंधे थे हाथ-पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget