एक्सप्लोरर

लड़की मिन्नतें करती रही भैया छोड़ दो, दरिंदों ने सरेआम उतारे कपड़े, 4 गिरफ्तार

बिहार पुलिस के मुताबिक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की नाबालिग है.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में बच्ची से दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर SIT ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बिहार पुलिस के मुताबिक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग है.

आज घटना की जानकारी देने आए पटना जोन के आईजी नैयर हसनैन ने कहा, ''पीड़ित लड़की नाबालिग है, लड़की कौन है अभी ये पता नहीं चला है. लड़की ने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है. पुलिस को घटना का वीडियो 28 अप्रैल की रात को मिला था.''

आईजी नैयर हसनैन खान के मुताबिक, ''पुलिस ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग है. बाकी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है. जिस फोन से वीडियो बनाया गया था उसे बरामद कर लिया गया है.''

खान ने बताया कि इन सभी से पूछताछ जारी है और उन्होंने 4-5 अन्य लडकों के इसमें शामिल रहने की बात स्वीकारी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है और उम्मीद है वे जल्दी पकड़े जायेंगे. उन्होंने बताया कि अमर के पास से वीडियो शूट किये जाने वाले मोबाइल फोन की भी बरामदगी कर ली गयी है.

एसपी का घटिया बयान

उधर जहानाबाद कांड पर एसपी मनीष कुमार का घटिया बयान सामने आया है. उन्होंने लड़की के साथ दरिंदगी की घटना को प्रेम प्रसंग का नाम दिया है. कुमार ने दावा किया कि पुलिस जल्द ही युवती और 'उसके दोस्त' का पता लगाएगी. एसपी मनीष कुमार ने एबीपी न्यूज़ के माध्यम से लोगों से अपील की कि अगर किसी को बच्ची के बारे में जानकारी है तो पुलिस को गुप्त सूचना दी जा सकती है.

क्या दिख रहा है वीडियो में? वीडियो में जिस तरह की दरिंदगी देखने को मिली वो हैरान करने वाली है. एक साथ करीब आधा दर्जन लड़के उस लड़की को पकड़कर उसके साथ छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं. उसे नोंचने की कोशिश कर रहे हैं. सभी लड़के लड़की के कपड़े उतारने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि लड़की भैया प्लीज.. भैया प्लीज कहकर खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही है. वीडियो में एक बाइक भी गिरी हुई नजर आ रही है. सम्भव है कि लड़की किसी के साथ बाइक से कहीं जा रही हो और फिर इन गुंडों ने उन्हें घेर लिया हो.

घटना पर शुरू हुई बयानों की राजनीति घटना की जानकारी मिलते ही सियासी गलियारों में बयानों की तलवारें खिंच गईं.  वायरल वीडियो पर सत्ताधारी जेडीयू की ओर से भी सफाई पेश की गई है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा कि वीडियो के सामने आते ही जहानाबाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की.

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने इस मामले में बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, “बिहार में महिलाओं का चीरहरण हो रहा है, महिलाएं और बच्चियां अब बिहार में सुरक्षित नहीं हैं. महिलाओं से बलात्कार करने की कोशिश की जा रही है और उसका वीडियो बनाया जा रहा है जो बिहार सरकार और पुलिस के लिए चुनौती है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget