एक्सप्लोरर

बिहार: एक बार फिर जब्त की गई 1 करोड़ रुपये की अवैध शराब

बिहार में वैशाली जिले के बराटी सहायक थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत के बाद वैशाली पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ की कार्रवाई.

बिहार: बिहार में वैशाली जिले के बराटी सहायक थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत के बाद वैशाली पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक की अंग्रेजी (विदेशी) शराब बरामद की है. इस मामले में तीन ट्रकों को भी जब्त किया गया है तथा पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र और बिदुपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों से शराब की 695 पेटियां और खुले रूप से करीब 900 विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई हैं. नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नई गंडक पुल और मीनापुर क्षेत्र से अलग-अलग दो ट्रकों को जब्त किया गया है, जिसमें से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई. उन्होंने बताया कि इन ट्रकों से शराब की 660 पेटियां बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि दोनों ट्रक हरियाणा से शराब लेकर बिहार पहुंची थी. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. बिदुपुर के थाना प्रभारी रीतेश कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर भौरोपुर गांव से एक ट्रक को जब्त किया गया, जिससे 35 पेटी विदेशी शराब और खुले रूप से करीब 900 शराब की बोतलें बरामद की गई. इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद किए गए शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त शराब कहां और किसे भेजी जानी थी. उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले साल अप्रैल से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget