एक्सप्लोरर

हैदराबाद: पत्नी को बदसूरत कहकर ऑटो चालक ने दिया तीन तलाक, FIR दर्ज

हैदराबाद में एक ऑटो चालक ने अपनी पत्नी के बदसूरत दिखने के कारण कथित तौर पर उसे तीन तलाक दे दिया है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है.

हैदराबाद: हैदराबाद में एक ऑटो चालक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को महज इस आधार पर ‘तीन तलाक’ दे दिया क्योंकि वह वह टेढ़े-मेढ़े दांतों के कारण बदसूरत दिखती है. पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय महिला की शिकायत पर मुस्लिम महिला (वैवाहिक अधिकारों के संरक्षण) कानून 2019 की धारा 3-4 और आईपीसी की धारा 498 ए (घरेलू हिंसा) के तहत बुधवार को आरोपी पति और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

एफआईआर के अनुसार, महिला की मोहम्मद मुस्तफा से शादी तय की गई थी. उसके परिवार को बताया गया था कि मुस्तफा का कपड़े का कारोबार है. जून में उनकी शादी के बाद महिला के परिवार को मालूम चला कि मुस्तफा ऑटो चलाता है और उसके परिवार के पास अपना मकान नहीं है जैसा कि बताया गया था.

पुलिस ने बताया कि ऐसा आरोप है कि उसने महिला के साथ शादी के बाद दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और उसे पैसों के लिए प्रताड़ित करता था. साथ ही उसे यह कहकर बेइज्जत किया गया कि टेढ़े-मेढ़े दांतों के कारण वह बदसूरत दिखती है. महिला के सास-ससुर ने भी उसे प्रताड़ित किया, उसे बंद करके रखा और उसके माता-पिता से बात नहीं करने दी.

महिला का बयान 

महिला ने बताया, ‘‘शादी के बाद उसने (मुस्तफा) ने मुझे पैसों के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. हमने उन्हें काफी पैसा और सोने के आभूषण भी दिए थे लेकिन वह और पैसे चाहता था. उसकी प्रताड़ना इस हद तक बढ़ गयी कि वह यह कहकर मेरी आलोचना करने लगा कि मैं बदसूरत हूं और मेरे दांत टेढ़े-मेढ़े हैं.’’ उसने कहा, ‘‘मेरे सास-ससुर ने मुझे बंद करके रखा और मुझे अपने माता-पिता से बात भी नहीं करने देते थे. ’’

महिला ने बताया कि जब यह सब असहनीय हो गया तो उसने अपने माता-पिता के साथ रहना शुरू कर दिया. पुलिस ने बताया कि मुस्तफा पिछले महीने उसके माता-पिता के घर आया था और उसने गाली-गलौज की और यह कहने के बाद अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया कि उसकी उसमें दिलचस्पी नहीं रही.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की साजिश? संदिग्ध बैग ने मचाया हडकंप, जांच जारी

शिवसेना को मिलेगा एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन का साथ? अजीत पवार और सुशील शिंदे ने कहा- विपक्ष में बैठेंगे

महाराष्ट्र: अजीत पवार का बड़ा बयान, कहा- विपक्ष में बैठेगी NCP और कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget