एक्सप्लोरर

Mumbai Crime: कोरियर से ऑस्ट्रेलिया और UK ड्रग्स भेजते थे पेडलर्स, दो आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Drug Bust: गिरफ्तार आरोपी ऑस्ट्रेलिया और यूके में दवाओं के साथ मादक पदार्थ भेजते थे. हर हफ्ते 10 किलो ड्रग्स मुंबई से विदेश में भेजी जाती थी. वे गुजरात से ड्रग्स लाते थे.

Mumbai Drug Bust: मुंबई में मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी करने वालों का भंडाफोड़ किया गया है. मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दो ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया है. ये पेडलर्स कोरियर के माध्यम से ड्रग्स और नशीली दवाओं को ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम भेजते थे.

पुलिस के अनुसार, इससे पहले 16 मार्च को मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने अंधेरी इलाके से 8 करोड़ रुपये मूल्य की 15.743 किलोग्राम केटामाइन ड्रग्स बरामद करने की बात कही थी. इसमें कहा गया था कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

हर हफ्ते भेजते थे 10 किलो ड्रग्स
मुंबई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी कोरियर के जरिये ऑस्ट्रेलिया और यूके में दवाओं के साथ मादक पदार्थ भेजते थे. जिसमें हर हफ्ते 10 किलोग्राम केटामाइन ड्रग्स मुंबई से विदेश में भेजी जाती थी. वे गुजरात से ड्रग्स लाते थे और उन्हें दवाओं के साथ पैक करके विदेश भेज दिया जाता था. इसके अलावा, पुलिस ने बताया कि ये तस्कर एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा थे. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि ये ड्रग तस्कर एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा हैं और ड्रग्स की आपूर्ति करने के लिए मुंबई आए थे. आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है और मामले की छानबीन की जा रही है.

पुलिस वाले को नाइजीरियन ड्रग्स पेडलर ने मारा था चाकू
इससे पहले हाल ही में मुंबई के पायधूनी इलाके में ड्रग्स तस्करी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. यहां एक संदिग्ध नाइजीरियन पेडलर की तलाशी लेने गए पुलिसवाले से उसने धक्कामुक्की की और बाद में उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया था. इस हमले में बुरी तरह से जख्मी पुलिसवाले का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं, आरोपी नाइजीरियन ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें- Mumbai Crime: नाइजीरियन ड्रग्स पेडलर ने मुंबई पुलिस के कर्मचारी पर चाकू से किया हमला, हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget