एक्सप्लोरर

शादी से 24 घंटे पहले बहन को मारी गोली, 'प्रेम संबंध' से नाराज था भाई

एक शख्स ने अपनी बहन को उसकी शादी से ठीक 24 घंटे पहले गोली मार दी. बताया जा रहा है कि वह बहन के कथित प्रेम संबंध से नाराज था. यह घटना स्थानीय इस्लामाबाद क्षेत्र के सराय गेट थाना क्षेत्र की है.

लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आय़ा है. यहां पर एक शख्स ने अपनी बहन को उसकी शादी से ठीक 24 घंटे पहले गोली मार दी. बताया जा रहा है कि वह बहन के कथित प्रेम संबंध से नाराज था. यह घटना स्थानीय इस्लामाबाद क्षेत्र के सराय गेट थाना क्षेत्र की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की का संबंध उसकी बहन के देवर से था. इसके बाद लड़की की शादी किसी और से तय हो गई. इसपर प्रेमी नाराज हो गया और उन दोनों की कुछ निजी तस्वीरें इंटरनेट पर डाल दिया. तस्वीरें देख उसका भाई आग-बबूला हो गया और उसने बहन को गोली मार दी.

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दीदी के देवर से पीड़िता का संबंध चार साल पुराना था. उसका प्रेमी कासिम बुलंदशहर का रहने वाला था. फिर जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने कासिम से कहा कि वह लड़की से शादी कर ले.

लेकिन, कासिम ने अचानक शादी से मना कर दिया. इसके बाद लड़की की शादी मेरठ में ही तय कर दी गई. सोमवार को शादी थी और शनिवार की शाम लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें नेट पर आ गईं. यह देख भाई आपे से बाहर आ गया और उसने बहन को घर पर ही गोली मार दी.

पूरे जश्न का माहौल मातम में बदल गया. इस मौके पर कई सारे रिश्तेदार घर पर आए हुए थे और सभी अपनी-अपनी तैयारी में लगे थे. शादी की रस्मों से लेकर दावत तक की तैयारी चल रही थी. लेकिन, अचानक यह घटना हो गई. पहले तो किसी को कुछ समझ ही नहीं आय़ा लेकिन फिर धीरे-धीरे सारी बातें पता चलीं.

इस मामले में पुलिस अन्य रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: 

63 की उम्र में 7वीं शादी की तैयारी, साथ सोई नहीं तो 6वीं पत्नी को छोड़ा

मुआवजे के लिए मां ने रची 'दुष्कर्म' की साजिश, बेटा-पति भी हत्या में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget