एक्सप्लोरर

दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास मेजर की पत्नी की गला रेतकर सरेआम हत्या

दोपहर तकरीबन सवा 1 बजे पुलिस को कॉल मिली कि एक लड़की का एक्सीडेंट हो गया है. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पाया कि लड़की का गला कटा हुआ है.

नई दिल्लीः दिल्ली में दिनदहाड़े कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास एक लड़की की सरेआम हत्या कर दी गई है. दोपहर तकरीबन सवा 1 बजे पुलिस को कॉल मिली कि एक लड़की का एक्सीडेंट हो गया है. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पाया कि लड़की का गला कटा हुआ है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का लगता है और चाकू से गला काटा गया है. दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास मेजर की पत्नी की गला रेतकर सरेआम हत्या सूत्रों के मुताबिक मृतक लड़की की पहचान 30 साल की शैलजा द्विवेदी के रूप में हुई है और वो आर्मी के एक मेजर की पत्नी हैं. सुबह 10 बजे बेस हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी कराने आई थीं. बताया जा रहा है कि इसके बाद आर्मी स्टाफ की गाड़ी हॉस्पिटल छोड़कर चली गईं थी. कैसे हुई महिला की पहचान दिल्ली में सरेआम एक महिला के कत्ल ने पुलिस के हाथ-पांव फुला दिए. पुलिस के सामने सबसे बड़ी परेशानी थी लड़की की शिनाख्त न हो पाना. लिहाजा, दिल्ली के तमाम थानों में पहचान के लिए लाश के फोटो भेजे गए. करीब 4 घंटे बाद यानी शाम साढ़े 4 बजे आर्मी के एक मेजर अमित द्विवेदी नारायणा अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने.पुलिस स्टेशन पहुंचे. इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए पहला सुराग पुलिस के हाथ लग चुका था. लाश की पहचान मेजर अमित की पत्नी 30 साल की शैलजा द्विवेदी के रूप में हुई. जब पुलिस ने मेजर अमित से पूछताछ की तो पता चला कि शैलजा सुबह करीब 10 बजे घर से बेस हॉस्पिटल में फीजियोथेरपी के लिए निकली थी..शैलजा को मेजर अमित के ड्राइवर ने कार से अस्पताल उतारा था. कातिल की पहचान के करीब पहुंची पुलिस दोपहर करीब 3 बजे तक जब शैलजा घर नही लौटी तो उनके पति मेजर अमित द्वेवेदी को चिंता सताने लगी और जिसके बाद वो पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन पहुँचे थे. पुलिस ने जब शैलजा के पति मेजर अमित द्विवेदी से पूछताछ की तो शैलजा के कत्ल से जुड़े कई अहम राज हाथ लगे.जल्द ही पुलिस के सामने कातिल की पहचान भी साफ होती चली गयी. पुलिस के मुताबिक, कातिल परिवार का जानकार ही है, कत्ल का मकसद न तो लूटपाट है और न ही सेक्सुअल असाल्ट. कातिल की धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर रेड कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि कातिल जल्द ही सलाखों के पीछे होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget