एक्सप्लोरर

सैलरी मांगने पर नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या, शव के किए गए 12 टुकड़े

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर राजेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि लड़की पिछले तीन साल से ईस्ट ऑफ कैलाश में एक बिजनेसमैन के यहां काम कर रही थी लेकिन उसे एक रूपया भी सैलरी नहीं दी गई.

नई दिल्ली: सैलरी मांगने की वजह से दिल्ली में एक 15 साल की लड़की की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए. पुलिस ने बताया कि बच्ची ने अपनी महीने की सैलरी मांगी थी जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई. मामले में मंजीत करकेता नाम के एक शख्स को दिल्ली के नांगलोई से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी शख्स ने लड़की की हत्या करने के बाद उसकी बॉ़डी को 12 टुकड़ों में काट दिया. बताया जा रहा है कि पीड़िता रांची की रहने वाली थी और 6500 रूपये की सैलरी पर घर में काम करती थी.

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर राजेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि लड़की पिछले तीन साल से ईस्ट ऑफ कैलाश में एक बिजनेसमैन के यहां काम कर रही थी लेकिन उसे एक रूपया भी सैलरी नहीं दी गई. सिंह ने बताया कि उसका मालिक सैलरी देता था लेकिन जो लोग उसे दिल्ली ले कर आए थे वो पूरा पैसा खा जाते थे और लड़की को कभी एक रूपया भी नहीं दिया.

पुलिस ने बताया कि एक महिला समेत चार लोग लड़की की हत्या में शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ये पता चल पाया कि हत्या के पीछे मुख्य वजह क्या थी.

लड़की के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी थी. वो अपने मां और दो भाइयों के साथ झारखंड के मालगो गांव में रहती थी. तीन साल पहले दिल्ली में काम दिलाने और अच्छी सैलरी देने का वादा कर के उसे दिल्ली लाया गया था. आरोपी करकेता और उसके साथी साहू, गौरी ने मिलकर लड़की को अच्छी सैलरी का लालच देकर उसे दिल्ली ले कर आए.

पुलिस ने बताया कि ये लोग कोई प्लेसमेंट एजेंसी नहीं चलाते हैं लेकिन झारखंड से कई लड़कियों को लेकर आते हैं और दिल्ली की कोठियों में काम पर लगा देतें हैं. बता दें कि दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसियां अन्य राज्यों से लड़के-लड़कियों को लेकर आती हैं और सस्ते सैलरी पर दिल्ली में घरों में काम पर लगा देती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget