एक्सप्लोरर

जाली FB अकाउंट से गिरोह फैलाता था 'हुस्न का जाल', 175 अकाउंट हुए सील

सोशल मीडिया पर हुस्न का जाल बिछाकर रसूखदारों को फंसाने वाले और फिर उनसे पैसे वसूलने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है.

मुंबई: सोशल मीडिया पर हुस्न का जाल बिछाकर रसूखदारों को फंसाने वाले और फिर उनसे पैसे वसूलने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कई राज्यों की पुलिस की मदद ली है. यह रैकेट पूरे देश में फैला हुआ है. पुलिस ने गिरोह के 175 फेसबुक अकाउंट्स बंद कराए हैं जिनके जरिए वो लोगों को फंसाने का काम करते थे.

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि ये नेताओं, ब्यूरोक्रेट्स और सेलीब्रेटीज को शिकार बनाते थे. खूबसूरत महिलाओं की तस्वीरों के आधार पर गिरोह अलग-अलग फेसबुक अकाउंट बनाता था. इसके बाद वह 'खास' लोगों को अपने जाल में फंसाता था. यह गिरोह अपने गुर्गों को ट्रेनिंग भी देता था कि आखिर कैसे जाल में फंसाने के बाद पैसे वसूलने हैं.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान पुलिस की मदद से पकड़ा गया है. पुलिस के अनुसार इस गिरोह के खिलाफ एक-एक कर के कई शिकायतें आ रही थीं. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पाया कि यह एक ही गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों से काम कर रहा है. पुलिस के अनुसार इनके पास से 58 बैंक अकाउंट और 175 फेसबुक अकाउंट खोले गए हैं.

पुलिस का कहना है कि गिरोह महिलाओं की तस्वीर लगे हुए अकाउंट से शिकार शख्स को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था. इसके बाद प्राइवेट चैट के झांसे में फंसाता था. जब चैटिंग होने लगती थी तो वीडियो कॉल के लिए उत्तेजित किया जाता था. वीडियो कॉल होते ही उसकी ओर से पॉर्न क्लिप चलाई जाने लगती थी. इसी दौरान वीडियो क्लिप के साथ शिकार की तस्वीरें ले लीं जाती थीं.

इन्हीं तस्वीरों के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था. कहा जाता था कि यदि पैसे नहीं मिले तो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी. पुलिस का कहना है कि ऐसे गिरोहों से बचने के लिए सबसे पहला उपाय यह है कि किसी भी अनजान शख्स की फ्रैंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न किया जाए. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 

22 साल बाद पकड़ा गया गैंगरेप का मुख्य आरोपी, तब CM को देना पड़ा था इस्तीफा

हत्या के मामले में सारे सबूत 'खा' गया इंस्पेक्टर, अब उन्हीं पर हुई FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget