एक्सप्लोरर

22 साल बाद पकड़ा गया गैंगरेप का मुख्य आरोपी, तब CM को देना पड़ा था इस्तीफा

उड़ीसा की राजनीति को झंकझोर कर रख देने वाले एक बलात्कार कांड का आरोपी 22 सालों बाद पकड़ा गया है

नई दिल्ली/भुवनेश्वर: उड़ीसा की राजनीति को झंकझोर कर रख देने वाले एक बलात्कार कांड का आरोपी 22 सालों बाद पकड़ा गया है. सन 1999 में हुई इस घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री जीबी पटनायक को इस्तीफा देना पड़ा था. उड़ीसा पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है.

9 जनवरी, 1999 को एक आईएफएस अधिकारी की पत्नी जो घटना के समय 29 साल की थी, कटक से भुवनेश्वर जा रही थी. इसी दौरान उनकी कार को रोक कर तीन लोगों ने गैंगरेप किया था. इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इस मामले में सीधे मुख्यमंत्री पर ही ऊंगली उठा दी थी. साथ ही एडवोकेट जनरल इंद्रजीत राय का भी नाम लिया था.

इसके बाद राज्य में राजनीतिक भूचाल आ गया था. इस घटना ने मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया था. हालांकि, जो आरोप पटनायक के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने लगाया था उसे एफआईआर में शामिल नहीं किया गया था. घटना के 17 दिन बाद दो आरोपी प्रदीप साहू और दिरेंद्र मोहंती को गिरफ्तार किया गया था.

हालांकि मुख्य आरोपी विवेकानंद विस्वाल भागने में सफल हो गया था. करीब दो दशकों के बाद उड़ीसा पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया है. वह लोनावाला के एंबी वैली में छिपा हुआ था. वहां वह प्लंबर का काम करता था. इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चला रखा था जिसका नाम 'साइलेंट वाइपर' था.

गौरतलब है कि इस मामले में दो अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. सीबीआई ने इस मामले में जांच की थी. अभी तीन माह पहले भुवनेश्वर कमिश्नरेट पुलिस ने मामले की फाइल फिर से खोली थी. उसके बाद से काफी गहनता से उसकी तलाश चल रही थी. उसने जाली नाम पर आधार कार्ड भी बनवा रखा था.

यह भी पढ़ें: 

हत्या के मामले में सारे सबूत 'खा' गया इंस्पेक्टर, अब उन्हीं पर हुई FIR

फेक न्यूज फैलाने के आरोप में 8 ट्विटर हैंडल पर FIR, खातों के संचालक घेरे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget