एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस ने घायलों को नहीं पहुंचाया अस्पताल, कहा- गाड़ी गंदी हो जाएगी

सहारनपुर से एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने यूपी पुलिस के ''मित्र पुलिस'' होने के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है.

सहारनपुर: जिले के नगर कोतवाली इलाके से एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने यूपी पुलिस के ''मित्र पुलिस'' होने के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है. दो नाबालिगों की जान पुलिस के इस अमानवीय चेहरे के कारण चली गई. अब पुलिस की बेरहमी का वीडियो वायरल हो रहा है. हुआ था एक्सीडेंट दो नाबालिग युवक रात के वक्त बाइक से जा रहे थे कि अचानक नाले में जा गिरे. घटना में उन्हें बहुत अधिक चोटें आईं. इस एक्सीडेंट की आवाज इतनी तेज थी कि आस पास के लोग घरों से निकल आए और दौड़ कर मौके पर पहुंचे. पुलिस ने नहीं की मदद पहले तो पुलिसवालों ने घायलों को नाले से बाहर नहीं निकाला. नागरिकों ने जब घायलों को बाहर निकाला तो पुलिस ने उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया. मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने कहा कि उनकी गाड़ी गंदी हो जाएगी. इलाज में देरी ने ली जान लोग पुलिसवालों के सामने गिड़गिड़ाते रहे और कुछ लोग वीडियो भी बनाते रहे. पुलिसवाले तैयार नहीं हुए तो लोग घायलों को लेकर टेंपो से अस्पताल पहुंचे लेकिन इलाज में देरी ने घायलों की जान ले ली. इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. पुलिसवालों पर कार्रवाई एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि यह घटना गंभीर है. वह वीडियो को देख रहे हैं और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस और हर आम आदमी का पहला कर्तव्य है कि वह घायलों को अस्पताल पहुंचाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप

नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास

ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा

'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी

बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

Embed widget