एक्सप्लोरर

दिल्ली: 19 हजार किलो नकली जीरा बरामद, गुजरात, राजस्थान और यूपी में कर रहे थे सप्लाई

पुलिस ने 5 ऐसे धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली में नकली जीरा बना रहे थे. नकली जीरे को बनाने के लिए, ये लोग पत्थर के पाउडर, घास और गुड़ के शीरे का इस्तेमाल करते थे.

नई दिल्ली: आप खाना बनाते समय खाने में जीरे का इस्तेमाल जरूर करते होंगे क्योंकि जीरा आपके खाने में स्वाद लाता है. ये खबर हर उस खाना बनाने वालों के लिए जरूरी है जो खाने में फ्लेवर के लिए जीरा डालते हैं. दरअसल, दिल्ली के बवाना थाने की पुलिस ने नकली जीरा बनाने वाले एक गैंग को धरदबोचा है और उनके पास से हजारों किलो नकली जीरे की बोरी बरामद की है.

पुलिस ने 5 ऐसे धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली में नकली जीरा बना रहे थे. बवाना थाने की पुलिस को सूचना मिली थी जिसमें पुलिस को पता चला कि नकली जीरा बनाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और जहां जीरा बनाया जा रहा था वहां रेड कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने उस जगह की तलाशी ली तो पुलिस के भी होश उड़ गए क्योंकि पुलिस को वहां से हजारों किलो नकली जीरा मिले.

डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि ये सभी उत्तरप्रदेश के शाजहांपुर के जलालाबाद के रहने वाले हैं और पिछले कई सालों से इस नकली जीरे को बनाने का काम कर रहे थे. पूछताछ में इन्होंने ये बताया कि इनके गैंग का मास्टरमाइंड लालू नाम का एक शख्स है जिसने ये नकली जीरे को बनाने का आईडिया इन्हें दिया था. लालू अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

ऐसे तैयार होता है नकली जीरा-

अब आपको बताते है कि आखिर ये नकली जीरा कैसे तैयार किया जाता था और इस नकली जीरे को बनाने के लिए किन चीजों का ये शातिर इस्तेमाल करते थे. नकली जीरे को बनाने के लिए, ये लोग पत्थर के पाउडर, घास और गुड़ के शीरे का इस्तेमाल करते थे, इन तीनों चीजों को मिलाकर ये इस इस तरह नकली जीरा बनाते थे.

ये भी पढ़ें- अयोध्या मामला: महंत नरेंद्र गिरि बोले- ओवैसी पाकिस्तान के एजेंट, CM योगी बनें मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

पूछताछ में इन्होंने बताया है कि इस नकली जीरे की सप्लाई गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कर रहे थे. ये नकली जीरा बनाकर आगे बेच देते थे और जिसे माल को आगे बेचना होता था वो असली जीरे में नकली जीरा मिलाकर उसे लोगों को बेचते थे. 80 किलो असली जीरे में 20 किलो नकली जीरा मिलाकर बेचा जाता था. पुलिस की मानें तो ये नकली जीरा 20 रुपये किलो में बेचा जाता था जबकि असली जीरे की कीमत 400 रुपये किलो है.

आउटर नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी गौरव शर्मा के मुताबिक ये गैंग एक जगह ज्यादा दिन तक काम नहीं करता था. 20 से 30 दिन एक जगह काम करने के बाद ये अपना ठिकाना बदल लेते थे. पुलिस ने इनके पास से 19 हजार 400 किलो नकली जीरा, 5 हजार किलो से ज्यादा पत्थर का पाउडर, 1600 किलो घास और 1200 किलो से ज्यादा शीरा बरामद किया है. अब पुलिस इस गैंग के मेन मास्टरमाइंड को तलाश रही है साथ ही साथ ये भी पता करने में जुटी है कि ये गैंग अब तक इस नकली जीरे को किस तादाद में मार्किट में पहुंचा चुका है.

ये भी पढ़ें- स्मृति ईरानी ने बिल गेट्स के साथ शेयर की तस्वीर, इस वजह से कैप्शन में उड़ाया अपना मजाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget