एक्सप्लोरर

COVID-19: कश्मीर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 37 लोग गिरफ्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सात, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के विलगाम इलाके से 15 और हंदवाड़ा से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान जम्मू-कश्मीर में नियमों का उल्ल‍ंघन करने को लेकर बुधवार को 37 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और छह दुकानों को सील कर दिया गया.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सात, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के विलगाम इलाके से 15 और हंदवाड़ा से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशों की अनदेखी करने वाली छह दुकानों को सील कर दिया गया.

घाटी में अधिकांश सड़कों को बंद कर दिया गया है और लोगों की अवांछित आवाजाही को रोकने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं.

62 कोरोना के मामले सामने आए

उल्लेखनीय है कि जम्मू और कश्मीर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. मगर प्रशासन ने भी अपनी मुस्तैदी दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. जम्मू कश्मीर सरकार ने दावा किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और संक्रमित व्यक्तियों के पता लगाने के लिए चलाये जा रहे मज़बूत अभियान के कारण ही अब तक प्रदेश में 62 पॉजिटिव मामलो का पता लग पाया है. इसके साथ ही सरकार ने यह भी दावा किया है कि जम्मू कश्मीर का इस वायरस का पता लगाने के लिए परिक्षण दर देश में दूसरे नंबर पर है.

जम्मू में मीडिया से बात करते हुए सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा कि जम्मू में बुधवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगो की संख्या 62 है. उन्होंने कहा कि इन मामलो में से 58 कोरोना वायरस के सक्रिय मामले है - जिनमे से 48 कश्मीर घाटी जबकि 10 जम्मू संभाग में है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 17041 संदिग्ध मामलों की निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह गतिशील प्रक्रिया है और जो लोग अपने क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर रहे है उन्हें घर भेजा जा रहा है और नए संदिग्ध मामलों को क्वारंटाइन केंद्रो में भेजा जा रहा है.

यहां पढ़ें

Coronavirus: जम्मू कश्मीर में 62 मामले आए सामने, सरकार उठा रही है कड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget