एक्सप्लोरर

'बंगालियों को प्यार...' ममता ने केंद्र से पश्चिम बंगाल में अफीम की खेती की मांगी इजाजत

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर अफीम की खेती करने की इजाजत मांगी है.

West Bengal CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार (10 मार्च) को कहा कि उन्होंने केंद्र को पत्र लिखकर राज्य में पोस्तो की खेती (Poppy Cultivation) और (अफीम की खेती) की अनुमति देने का आग्रह किया है. सीएम ने बताया ऐसा होने से राज्य के लोग पोस्तो से तैयार व्यंजनों का आनंद ले सकेंगें.

ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि ‘पोस्तो’ या खसखस महंगा है क्योंकि इसकी खेती केवल कुछ राज्यों में की जाती है. उन्होंने कहा, “बंगालियों को पोस्तो पसंद है. केवल चार राज्यों में इसकी खेती क्यों की जानी चाहिए? पश्चिम बंगाल में इसकी खेती क्यों नहीं की जाएगी, जबकि यह हर दिन हमारे “मेनू” में है?”

हमें दूसरे राज्यों से... - ममता बनर्जी

सीएम बनर्जी ने कहा, “हमें दूसरे राज्यों से ऊंची कीमतों पर पोस्तो क्यों खरीदना पड़ेगा? पश्चिम बंगाल को यहां पोस्तो की खेती की अनुमति क्यों नहीं मिलेगी? मैं विपक्ष के सदस्यों से इस पर केंद्र को पत्र लिखने के लिए कहूंगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पोस्तो, मादक पदार्थ नहीं हैं.

सभी पोस्ता ड्रग्स नहीं हैं... सीएम ममता बनर्जी ने दावा कर कहा

सीएम बनर्जी ने बताया, "हमने कहा है कि हम इसकी खेती कृषि फार्मों में करेंगे, हमारे पास ऐसे कई फार्म हैं. अगर हम अपने राज्य में पोस्तो उगा सकते हैं तो हम उन्हें 1,000 रुपये के बजाय 100 रुपये (प्रति किलो) पर प्राप्त करेंगे. उन्होंने दावा कर कहा, सभी पोस्ता ड्रग्स नहीं हैं." दरअसल, सीएम बनर्जी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित बजट चर्चा पर बोल रही थीं. 

ममता बनर्जी ने आगे कहा, "हमारे किसान अब बेहतर कमाई कर रहे हैं. वे अब चार गुना कमा रहे हैं. हमारे वैज्ञानिकों ने रिसर्च का काम किया है. मैंने उन्हें पोस्तो की खेती का विचार दिया था. राजनीतिक रूप से, कुछ लोग सोचते हैं कि मैं एक मूर्ख हूं."

यह भी पढ़ें.

Birth Anniversary: नवीन जिंदल वो बिजनेसमैन नेता, जिसने हर भारतीय को दिलाया तिरंगा फहराने का अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget