एक्सप्लोरर

खराब नेता मिलना महाराष्ट्र की गलती नहीं, लेकिन उसके साथ बने रहना गलती है-अमृता फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि खराब नेता पाना महाराष्ट्र की गलती नहीं है. इससे पहले भी शिवसेना और अमृता फडणवीस के बीच ट्विटर पर तकरार हो चुकी है.

मुंबई:  महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के लगभग एक महीने बाद शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार बनी. सरकार बनने के बाद लोग ये मानने लगे कि अब इतने दिनों से चली आ रही राजनीतिक गर्मागर्मी कम होगी और महाराष्ट्र के विकास के काम शुरू होंगे. वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने बयान दिया कि खराब नेता पाना महाराष्ट्र की गलती नहीं है लेकिन उसके साथ बने रहना गलती है. हाल में भी शिवसेना ने ट्विटर पर अमृता की आलोचना की थी.

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की निंदा की थी. इस ट्वीट का जवाब देते हुए अमृता ने मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया था. अमृता ने शनिवार को कहा, ‘‘ खराब नेता पाना महाराष्ट्र की गलती नहीं है लेकिन उसके साथ बने रहना महाराष्ट्र की गलती है. जागो महाराष्ट्र.’’

बता दें कि हाल ही में शिवसेना के शासन वाले ठाणे नगर निगम ने अपना वेतन खाता एक्सिस बैंक से हटाकर एक सरकारी बैंक में करने का निर्णय लिया. एक्सिस बैंक में अमृता वरिष्ठ पद पर हैं. अपने ट्वीट में उन्होंने एक खबर भी टैग की. जिसमें यह कहा गया है कि वह शिवसेना को लेकर अपनी आलोचना वापस नहीं लेंगी.

उन्होंने कहा, ‘‘ देवेंद्र फडणवीस से शादी होने से पहले ये खाते एक्सिस बैंक को मिले थे, उस समय कांग्रेस-एनसीपी का शासन था. निजी बैंक भी भारतीय बैंक हैं और आधुनिक तकनीकी सेवा मुहैया कराते हैं. इस सरकार को तर्क के आधार पर सोचना चाहिए और दूसरे बैंक में खाते बदलकर उन्होंने देवेंद्र और मुझे निशाना बनाया है.’’

ऐसी भी खबर है कि एक्सिस बैंक के पास से महाराष्ट्र पुलिस विभाग का वेतन खाता जा सकता है. जो सालाना 11,000 करोड़ रुपये का है. उद्धव ठाकरे की सरकार इसे एक सरकारी बैंक में ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें-

झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, विपक्षी एकता दिखाने के लिए जुटेंगे दिग्गज नेता

राजधानी समेत आधा देश भयंकर सर्दी की चपेट में, दिल्ली समेत छह राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget