एक्सप्लोरर

अब औरंगजेब लेन के साइन बोर्ड पर पोती गई कालिख, रोड का नाम पहले ही बदला जा चुका है

मुगल बादशाह औरंगजेब फिर विवादों में हैं. इस बार विवाद की शुरुआत शिरोमणि अकाली के तरफ से की गई है. इस पार्टी के नेता का आरोप है कि आजादी के बाद से औरंगजेब का महिमामंडन किया जा रहा है.

नई दिल्ली: मुगल बादशाह औरंगजेब एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. दिल्ली के लुटियंस जोन में शिरोमणि अकाली दल के विधायक ने औरगंजेब लेन के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी. अपने समर्थकों के साथ निकले विधायक ने कालिख पोतने के बाद सड़क और पाठ्यक्रम से उनके नाम को भी हटाने की मांग की. शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने औरंगजेब को कातिल भी बताया.

कातिल और अत्याचारी था औरंगजेब-सिरसा शिरोमणि अकाली के विधायक का कहना था कि मुगल बादशाह ने सिखों के धार्मिक नेता गुरु तेग बहादुर की हत्या की और गुरु गोविंद सिंह के बेटों पर अत्याचार किया. उन्होंने कहा, “ गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस पर औरंगजेब के खूनी अतीत को लोगों को बताया जाए.”

इसके साथ ही सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने भी सिरसा के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि केंद्र या राज्य सरकारों को औरंगजेब के नाम पर सड़क का नाम नहीं रखा जाना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि स्कूल या कॉलेज में उससे संबंधित कुछ भी नहीं पढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये कितनी आश्यर्च की बात है कि सिख गुरुओं के खिलाफ औरंगजेब के अत्याचार का महिमामंडन किया जा रहा है. इसलिए संसद में इस पर बहस होनी चाहिए कि कौन इसका जिम्मेदार है.

विधायक मनजिंदर सिंह कहते हैं, "आजादी के बाद से व्यवस्थित तरीके से आजादी के बाद औरंगजेब का महिमामंडन किया जा रहा है. उनके नाम पर न सिर्फ सड़कों का नाम रखा जा रहा है बल्कि स्कूल, कॉलेजों में भी पढ़ाया जा रहा है.”

सिरसा के साथ अकाली दल नेता हरमीत सिंह कालका और कुलवंत सिंह, विक्की मन मौजदू रहे. मालूम हो कि 2015 में एनएमडीसी ने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर अब्दुल कलाम रोड कर दिया था. लेकिन लेन के नाम पर कोई छेड़छाड़ नहीं किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget