एक्सप्लोरर

Aashram 3 Part 2 Review: बाबा निराला पर आई सबसे बड़ी मुसीबत की ये कहानी शानदार है, बॉबी, चंदन छाए लेकिन अदिति सब पर भारी

Aashram 3 Part 2 Review: इस सीरीज में बॉबी देओल लीड रोल में हैं. उन्होंने बाबा निराला का रोल प्ले किया है. शो में अदिती पोहनकर भी अहम रोल में नजर आई हैं.

Aashram 3 Part 2 Review: आश्रम एक ऐसी वेब सीरीज है जिसका अपना एक अलग ही फैन बेस है, दर्शक इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. दर्शकों के इसी प्यार की वजह से अमेजन एमएक्स प्लेयर ने इसे रात 12 के बजाय 10 ही बजे रिलीज कर दिया. इस बार सीजन 3 का पार्ट 2 आया है, और बाबा निराला पर सबसे बड़ा संकट भी. इस सीजन में भी फील वही है जो इसके पुराने सीजन्स में रहा है लेकिन इस बार कहानी काफी आगे बढ़ गई है. अगर इस सीरीज के फैन हैं तो ये पार्ट किसी हाल में मिस मत कीजिएगा.

कहानी- बाबा निराला आश्रम की आड़ में अपनी काली दुनिया चला रहा है, लड़कियों का इस्तेमाल कर रहा है. बाबा निराला की सताई हुई पम्मी जेल जा चुकी है. बाबा ने उसका रेप किया था लेकिन बाबा की पावर ऐसी थी कि जेल पम्मी को हुई. अब पम्मी को बाबा निराला से बदला लेना है लेकिन ये कैसे होगा.

ऐसा क्या हुआ कि जिस पम्मी की वजह से बाबा का साम्राज्य खत्म होने वाला था. बाबा खुद उसे जेल से निकालकर अपने आश्रम में ले आते हैं. इस बार बाबा के साथ एक ऐसा शख्स विश्वासघात करता है जो कोई सोच भी नहीं सकता. क्या होगा बाबा निराला का? क्या उसका साम्राज्य खत्म हो जाएगा? क्या बाबा की गद्दी पर कोई और बैठ जाएगा? ये जानने के लिए आपको सीजन 3 का पार्ट 2 देखना होगा. इसके 5 एपिसोड हैं और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आप ये फ्री में देख सकते हैं.

कैसी है सीरीज- ये सीजन भी पहले सारे सीजन की तरह शानदार है, इसमें वही फील है जिस फील के साथ आश्रम शुरू हुआ था, लेकिन इस बार कहानी तेजी से आगे बढ़ती है. आश्रम सीरीज की कहानी अब तक भले खिंची हुई थी लेकिन देखने में मजा आता है लेकिन इस बार कहानी की पेस पहले से तेज है. एक भी सीन एक्स्ट्रा नहीं लगता, स्क्रीनप्ले काफी अच्छा है और कहानी की रफ्तार तेज है.

बाबा की काली दुनिया पहले से दिखाई जा चुकी है इसलिए उसमें ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं किया जाता, और कहानी एक दम मुद्दे पर आ जाती है. आप एक बार ये सीजन देखना शुरू करेंगे तो खत्म करके ही उठेंगे, और इस बार आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो पहले किसी सीजन में नहीं दिखा. बाबा निराला की दुनिया पलटते हुए देखकर हैरानी भी होती है और अच्छा भी लगता है.

इस सीरीज के फैन तो इसे हर हाल में एन्जॉय करेंगे जिन्होनेे ये सीरीज नहीं देखी हुई उन्हें भी देखकर मजा आएगा. शुरू में एक रीकेप भी दिया गया है जिससे कहानी को समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी और उसके बाद आप पिछले सीजन भी जरूर देखेंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

एक्टिंग - बॉबी देओल के करियर को आश्रम ने एक नया जीवनदान दिया था और इस किरदार में बॉबी कमाल लगते हैं. वो बाबा निराला ही लगते हैं. उन्होंने काफी अच्छा काम किया है और अब तो वैसे भी एनिमल के बाद बॉबी का क्रेज फिर से काफी बढ़ गया है, और ऐसे में आश्रम का आना उनके करियर के लिए और फायदेमंद रहेगा.

अदिति पोहनकर ने जबरदस्त काम किया है, एक तरह से कहें तो वो बॉबी पर भी भारी पड़ गई हैं. उन्होंने इस किरदार में बड़े जबरदस्त तरीके से निभाया है. इस पार्ट में सबसे दमदार एक्टिंग उन्हीं की रही. चंदन रॉय सान्याल ने भी एक बार फिर कमाल का काम किया है. इस बार उनका किरदार आगे बढ़ता है और वो अपनी एक्टिंग से आपका दिल जीत लेते हैं. दर्शन कुमार का काम अच्छा है, हालांकि इस बार उनका रोल कम है. त्रिधा चौधरी ने बड़ा शानदार काम किया है. वो  लगी भी काफी खूबसूरत हैं. राजीव सिद्धार्थ काफी इम्प्रेस करते हैं. जहांगीर खान जमे हैं.

डायरेक्शन - प्रकाश झा ने ये सीरीज डायरेक्ट की है और उनकी छाप इसके हर एक फ्रेम पर हैं. प्रकाश झा का अपना एक स्टाइल है और वो यहां साफ झलकता है. हर किरदार को उन्होंने सही स्पेस दिया है. हर किरदार को उभरने का मौका दिया है. बाबा निराला सबसे अहम हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि उनके चक्कर में बाकी किरदार नजरअंदाज कर दिए गए और यही एक अच्छे डायरेक्टर की पहचान है कि वो कहानी को हीरो से ज्यादा अहमियत देता है. एक भी सीन एक्स्ट्रा नहीं लगता, ऐसा नहीं लगता कि आप बोर हो रहे हैं. सधे हुए तरीके से इस सीरीज को बनाया गया है और इसे देखने में मजा आता है.

कुल मिलाकर ये सीरीज जरूर देखिए.

रेटिंग- 3.5 स्टार्स

ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 13: महाशिवरात्रि पर ‘छावा’ पर बरसी भोलेबाबा की कृपा, 13वें दिन बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 'पुष्पा 2' को भी चटा दी धूल

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी',  'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, 'विठाबाई' के किरदार में छाईं श्रद्धा कपूर
'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, श्रद्धा कपूर की एक्टिंग के हो जाएंगे कायल
35,000 फीट ऊपर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी, देखें वीडियो
परिणीति चोपड़ा ने 35000 फीट ऊपर तोड़ा करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी
'न पूरी तरह अच्छा है और न बुरा', 'मिर्जापुर द मूवी' में 'बिरजू लोहार' के किरदार पर बोले मोहित मलिक
'न पूरी तरह अच्छा है और न बुरा', 'मिर्जापुर द मूवी' में 'बिरजू लोहार' के किरदार पर बोले मोहित मलिक
The Pride of Bharat: भूषण कुमार और ऋषभ शेट्टी का बड़ा ऐलान, छत्रपति शिवाजी पर दो पार्ट में बनेगी फिल्म
The Pride of Bharat: भूषण कुमार और ऋषभ शेट्टी का बड़ा ऐलान, छत्रपति शिवाजी पर दो पार्ट में बनेगी फिल्म

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget