एक्सप्लोरर

Mannu Kya Karegga Review: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच मन्नू की क्यूट लव स्टोरी दिल जीत लेगी

Mannu Kya Karegga Review: लव स्टोरी देखने का मन है तो मन्नू की लव स्टोरी आपको खूब पसंद आने वाली है. ये फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने वाली है. देखने का प्लान बना रहे हैं तो पढ़ लें रिव्यू.

इस हफ्ते 6 से 7 फिल्में रिलीज हो रही हैं, सारी छोटी फिल्में हैं और इन दिनों छोटी फिल्मों को देखकर कम से कम ईमानदारी का अहसास होता है. लगता है कि ये कुछ कर दिखाना चाहते हैं, जो भी थोड़ा बहुत बजट है उसे इस्तेमाल करते हैं. 300-400 करोड़ और बड़े सितारों के नाम पर दर्शक को बेवकूफ नहीं बनाते. इन फिल्मों से उम्मीद कम होती है और कई बार ये उम्मीद से बढ़कर निकलती हैं. नए सितारों और लव स्टोरीज को दर्शक दिल से अपना रहे हैं. सैयारा ने ये साबित किया है. मन्नू क्या करेगा, ऐसी ही फिल्म है, बहुत बड़े बजट की फिल्म नहीं है. इसमें नए सितारे हैं, कुमुद मिश्रा, विनय पाठक, राजेश कुमार जैसे मंझे हुए एक्टर भी हैं. उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ हैं और ये एक छोटे बजट की प्यारी फिल्म बनी है.

कहानी
ये कहानी है मन्नू नाम के लड़के की जो जिंदगी में क्या करना चाहते है ये किसी को नहीं पता. उसकी मम्मी उसके ही कॉलेज की वाइस चांसलर हैं. वो फुटबॉल खेलता है. जब किसी की शादी होनी होती है तो वो लड़कियों का बैकग्राउंड वेरिफाई करता है, और भी बहुत कुछ करता है लेकिन करियर में और जिंदगी में क्या करना है, ये उसे नहीं पता. कॉलेज में उसे एक लड़की मिलती है, दोनों को इश्क होता है लेकिन फिर लव स्टोरी में एक ट्विस्ट आता है, ये क्या है, इसके लिए आप थिएटर जाकर ये फिल्म देखिए.

कैसी है फिल्म
ये एक प्यारी सी क्यूट सी फिल्म है, परिवार की उम्मीदों के बीच आज का यंग जेनरेशन क्या सोचती है, ये अच्छे से दिखाया गया है. मॉर्डन और ट्रेडिशनल सोच को 
एक प्लेटफॉर्म पर लाने की अच्छी कोशिश की गई है. उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां इस फिल्म को फील गुड बना देती हैं. ये फिल्म अच्छी पेस पर चलती है, स्लो नहीं है, और तेज भागती भी नहीं है और जैसे पहाड़ों में जाने पर आप जल्दी वापस नहीं आना चाहते. वैसे ही आप नहीं चाहते कि ये वादियों तेजी से दिखा दी जाएं. बीच बीच में बढ़िया गाने आते हैं, जो दिग्गजों ने लिखे और बनाए हैं. ये फिल्म आपको रिफ्रेश करती है, एंटरटेन करती है, फिल्म का ट्रेलर जो वादा करता है जो उसे डिलीवर करती है. इस फिल्म को आप अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं, मजा आएगा.

एक्टिंग
व्योम यादव ने मन्नू का रोल प्ले किया है, और उनका काम अच्छा है, वो ट्रेडिशनल चॉकलेटी हीरो नहीं लगते. घुंघराले बाल हैं, एकदम कैरेक्टर लगते हैं लेकिन एक्टिंग सीखकर आए हैं. इस किरदार में पूरी तरह से फिट हैं. साची बिंद्रा खूबसूरत लगती हैं, एक्टिंग भी अच्छी है. आज की कई नई हीरोइनों से बेहतर काम उन्होंने किया है. कुमुद मिश्रा मन्नू के पापा बने हैं औऱ हमेशा की तरह उनका काम कमाल है. राजेश कुमार सैयारा की तरह यहां भी लड़के के पापा बने हैं और उनका काम भी शानदार है. विनय पाठक कॉलेज के डीन बने हैं, उनका नाम डॉन है और उन्होंने भी इस किरदार को बढ़िया तरीके से निभाया है. 

राइटिंग और डायरेक्शन
सौरभ गुप्ता ने फिल्म को लिखा है, संजय त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है. दोनों का काम अच्छा है, फिल्म पर उनकी पकड़ मजबूत है. एक्टर्स का सेलेक्शन अच्छा है और कुल मिलाकर वो एक अच्छी प्यारी सी फिल्म बनाने में कामयाब हुए हैं.

कुल मिलाकर ये एक छोटे बजट की अच्छी फिल्म है जो आपको सवा दो घंटे तक एंटरटेन करके रखती है औऱ देखी जा सकती है.

रेटिंग- 3 स्टार्स

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाका, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश
'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाका, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश
'मिर्जापुर द मूवी' ने 50 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 2 दिन में बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड्स
'मिर्जापुर द मूवी' ने 50 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 2 दिन में बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड्स
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
टीचर्स डे पर हर्षवर्धन राणे ने गॉडफादर्स को किया याद, शेयर की खास तस्वीरें
टीचर्स डे पर हर्षवर्धन राणे ने गॉडफादर्स को किया याद, शेयर की खास तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान!  Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
Roti Dough: आटा गूंथकर फ्रिज में रखते हैं, कितने घंटे बाद तक इस्तेमाल करना सही?
आटा गूंथकर फ्रिज में रखते हैं, कितने घंटे बाद तक इस्तेमाल करना सही?
घर के बगीचे में उगा सकते हैं नाशपाती, जान लें तरीका
घर के बगीचे में उगा सकते हैं नाशपाती, जान लें तरीका
Embed widget