एक्सप्लोरर

महिलाएं नहाते हुए बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, जानें कैसे पड़ सकती हैं भारी

Mistakes While Bathing : नहाते समय कुछ गलतियों की वजह से आपकी स्किन और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. इसलिए इन गलतियों को करने से बचें. 

Mistakes While Bathing : महिलाएं अक्सर नहाते समय कुछ कॉमन सी गलतियां कर देती हैं, जिसकी वजह से न सिर्फ उनकी स्किन खराब होती है बल्कि स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है. इसलिए इन छोटी-छोटी गलतियों को करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं नहाते समय ऐसी कौन-कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए, जिससे आपकी स्किन को नुकसान होने से बचाया जा सकता है?

काफी गर्म पानी से नहाना

काफी गर्म पानी से नहाने से स्किन की प्राकृतिक नमी खत्म होने लगती है, जिसकी वजह से त्वचा पर खुजली और ड्राईनेस होने लगती है. इसके साथ ही समय से पहले स्किन पर झुर्रियां आने लगती हैं. इसलिए ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें. 

ये भी पढ़ें - कोरियन लड़कियों का ये है डेली स्किन केयर रूटीन, जिससे कांच जैसा चमकता है चेहरा

बार-बार साबुन लगाना

जरूरत से ज्यादा साबुन लगाने से स्किन से नेचुरल ऑयल्स निकल जाते हैं. इससे स्किन ड्राई और संवेदनशील हो सकती है. इसलिए काफी ज्यादा साबुन का इस्तेमाल न करें. इससे आप अपनी स्किन को काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं.

गीले बालों में कंघी करना

गीले बाल बहुत कमजोर होते हैं और कंघी करने से ज्यादा टूट सकते हैं. इसलिए कभी भी गीले बालों पर कंघी न करें. इससे बालों के झड़ने की परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए कभी भी गीले बालों में कंघी न करें.

गंदा या गीला तौलिया इस्तेमाल करना

गंदे या फिर गीले तौलिए के इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया की चपेट में आने का खतरा रहता है. क्योंकि इस तरह के तौलिए में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो स्किन पर इंफेक्शन फैला सकते हैं. इससे फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा भी बढ़ता है. 

इंटिमेट एरिया की सफाई में लापरवाही

इंटिमेट एरिया की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है और गलत तरीके से साफ करने से बैलेंस बिगड़ सकता है. इसकी वजह से यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) या अन्य इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. 

रोजाना बाल धोना

कुछ महिलाएं अपने बालों में रोजाना शैंपू लगाती हैं, इससे बाल काफी ज्यादा ड्राई होने लगते हैं. वहीं, बालों की नैचुरल शाइनिंग कम होने लगती है. इसलिए कोशिश करें कि सप्ताह में सिर्फ 2 या 3 बार ही बाल धोएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा
देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा
Plague Bacteria: कितने कम तापमान पर भी जिंदा रहता है प्लेग का वायरस, कितनी बार हुआ म्यूटेट?
कितने कम तापमान पर भी जिंदा रहता है प्लेग का वायरस, कितनी बार हुआ म्यूटेट?

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget