एक्सप्लोरर

Why People Do Extramarital Affair: धोखे के बाद भी अपने रिश्ते को देना चाहते हैं दूसरा मौका तो जानें ये टिप्स

Why People Do Extramarital Affair: जो अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की संभावना तलाशते हैं तो कुछ टिप्स उनके काम आ सकते हैं. 

Why People Do Extramarital Affair: जब आप किसी से प्यार करते हैं या किसी के साथ relationship में होते हैं तो वो शख्स आपकी जिन्दगी से जुड़ी हर चीज में शामिल हो जाता है. या यूं कहें कि आपको उसकी आदत सी हो जाती है.  लेकिन जब वही शख्स, जिसे हम अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं, जिसकी एक छोटी सी ख़ुशी के लिये हम अपनी बड़ी से बड़ी खुशियां कुर्बान कर देते है, वो हमारे भरोसे को तोड़कर, हमारे दिल हमारी भावनाओं से खेल कर, हमें धोखा देकर, हमें छोड़कर किसी और के पास चला जाता है तब वह वक्त बहुत ही दर्दभरा होता है. उस वक्त इंसान बहुत बुरी तरह हर्ट होता है, जल्दी से इस बात पर भरोसा नहीं होता है कि उसने हमारा दिल तोड़ दिया है, हमें धोखा दे दिया है. वहीं कुछ इस कड़वे घूंट को पीकर रह जाते हैं और ऐसे ही जीवन चलते रहने देते हैं. वहीं कुछ हिम्मत दिखाते हुए अपने साथी का सामना करते हैं. दूसरी स्थिति में कपल्स या तो अलग होने का फैसला ले लेते हैं या फिर अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की संभावना तलाशते हैं. दूसरा ऑप्शन चुनने वालों के लिए राह आसान नहीं होती है, लेकिन फिर भी अगर इस पर आगे बढ़ने का सोचते हैं, तो कुछ टिप्स उनके काम आ सकते हैं. 

मुद्दों पर बात कर सहमति 
ज्यादातर एक्स्ट्रमैरिटल अफेयर्स तब होते हैं, जब शादी में पहले से ही कुछ इशूज चले आ रहे हों और दोनों ही इसे सुलझाने की जगह इग्नोर कर रहे हों. इमोशनल या फिजिकल इंटिमेसी में कमी, शादीशुदा लाइफ का स्ट्रेस, काम का स्ट्रेस जैसे कई कारण हैं, जो कपल्स को एक-दूसरे से दूर करने लगते हैं. तो अगर आपको अपने रिश्ते की नई शुरुआत करनी है, तो सबसे पहले इन सभी इशूज पर बात करें और इन्हें सुलझाएं. इसके बिना आपकी न्यू बिगिनिंग की सोच सिर्फ सपना बनकर रह जाएगी.

एक-दूसरे को दोष देना और नकारात्मक सोच
अगर रिश्ते में मौजूद समस्याओं के कारण धोखे की स्थिति पैदा हुई, तो एक-दूसरे को दोष देने की जगह चीजों को समझने और हल करने की कोशिश करें. ब्लेम गेम को आप जितना बढ़ाएंगे उतना ही ज्यादा आप हर्ट होगें और चीजें कभी नॉर्मल नहीं हो सकेंगी. अपने अंदर के नकारात्मक भावों को पीछे छोड़ना भी काफी जरूरी है. इसके बिना आप कभी भी हैपी रिलेशनशिप इंजॉय कर ही नहीं सकते हैं.

अफेयर के टॉपिक को बार-बार बातों में लाना
अगर आप नए सिरे से शुरुआत की सोचते हैं, तो आपको अपनी बातों में अफेयर का विषय उठाने से खुद को रोकना ही होगा. आपसी समस्याओं पर बात करते हुए ऐसे कई लम्हे आएंगे, जब आप इमोशन्स पर काबू खोता हुआ महसूस करेंगे. ऐसे मौकों पर ब्रेक लें और जब आपको लगे कि आप नॉर्मल हुए हैं, तब फिर से चर्चा करना शुरू करें. ऐसा नहीं करके अगर आप आवेश में आकर बार-बार चीटिंग का जिक्र करते रहेंगे, तो रिश्ते को नई शुरुआत मिल ही नहीं सकेगी.

पुराने अच्छे लम्हों को रीक्रिएट करें
माना कि चीटिंग आपके लिए दुखों का पहाड़ लेकर आई, लेकिन जब आप इसे भूलकर साथी को सेकंड चांस देने की सोच ही रहे हैं, तो बुरे लम्हों की जगह साथ में बिताए अच्छे लम्हों को याद करें और उन्हें रीक्रिएट करें. उदाहरण के लिए ऐसी जगह डेट या ट्रिप पर जाएं, जिससे आपकी हैपी ऐंड रोमांटिक यादें जुड़ी हों या साथ में ऐसी ऐक्टिविटीज करें, जो करना आपको पसंद हो.

 

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2021: करवा चौथ का पहला व्रत है तो इस तरह तरीके से सजाएं अपनी पूजा का थाली

Karwa Chauth 2021 Makeup: करवा चौथ के दिन गोल्डन निखार पाने के लिए घर पर ही करें फेशियल, जानें सभी स्टेप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget