एक्सप्लोरर

गर्मियों की छुट्टियों में इन 5 जगहों की सैर का लुत्फ लें

नई दिल्ली: गर्मियों में अधिकांश लोग मौज-मस्ती के लिए कहीं न कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं. आप चाहे तो केरल, श्रीलंका जा सकते हैं जहां आप समुद्र किनारे सैर-सपाटा कर सकते हैं या तेज धूप से राहत पाने के लिए इसकी लहरों के साथ अठखेलियां कर सकते हैं. ट्रैवलयारी (बस को बुक करने की ऑनलाइन प्लेटफार्म) के फाउंडर अरविंद लामा और ट्रेवकार्ट के को-फाउंडर मनहीर सिंह सेठी ने उन जगहों के बारे में बताया है, जहां आप छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं.

  • कोवलम बीच, केरल : यह बीच कम ऊंची लहरें उठने के लिए जाने जाता है, जो आपके बच्चों के घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है, जहां वे समुद्र के किनारे चलती हवाओं के बीच पानी में मौज-मस्ती कर सकते हैं.
  • पुरी, ओडिशा : ओडिशा के समुद्र तट भारत के सुंदर और साफ समुद्र तटों में से एक है, जहां बड़े पैमाने पर लुप्तप्राय प्रजाति के ओलिव रिडले कछुए देखे जा सकते हैं. जगन्नाथपुरी मंदिर और सुंदर समुद्र तट ये दो चीजें ओडिशा को लोकप्रिय बनाते है. चांदीपुर और गोपालपुर ओडिशा के लोकप्रिय समुद्रतटों में से एक हैं.
  • दुबई : पाम बीच, बुर्ज खलीफा, बुर्ज अलअरब और कृत्रिम द्वीपसमूह 'द वर्ल्ड' दुबई के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से हैं. आप चाहे तो चार रात और पांच दिन की यात्रा को बुक करा कर इस खूबसूरत जगह की सैर कर सकते हैं.सुबह में शहर के खूबसूरत जगहों की सैर, दोपहर में रेगिस्तान में सफारी और रात को बेहतरीन डिनर का आप लुत्फ उठा सकते हैं.
  • थाईलैंड : यहां हर साल करीब तीन करोड़ पर्यटक आते हैं. भारतीय पर्यटकों का भी यह पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है. यह बेहद खूबसूरत देश हैं. यहां शाही महल है और कई मनमोहक दृश्य देखने को मिल जाते हैं. कई प्रकार के व्यंजनों का भी आप यहां लुत्फ ले सकते हैं. इस देश का फुकेत प्रांत खूबसूरत जगहों में से एक हैं, जहां आप समुद्र किनारे जी भर के मौज-मस्ती कर सकते हैं.
  • श्रीलंका : इस देश में बेंटोटा में खूबसूरत समुद्रतट हैं. हरी-भरी वादियों और सुंदर तटों और पहाड़ियों वाले इस देश में आपको सुकून का अहसास भी होगा. नुवारा एलिया हरियाली से भरपूर जिला है, जहां की हसीन वादियां आपका मन मोह लेंगी. आप कोलंबों के कई ऐतिहासिक स्मारकों का भी दौरा कर सकते हैं. याला नेशनल पार्क में एनिमल सफारी भी कर सकते हैं, जहां आप हाथी, जंगली बिल्लियां, श्रीलंकाई स्लॉथ बेयर आदि जानवरों को देख सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक

Embed widget