एक्सप्लोरर

एक्स को लगातार करते रहते हैं याद, तो समझ जाइए कि दोबारा रिलेशनशिप में आने के लिए आप अभी नहीं हुए हैं तैयार

Relationship Advice: कई बार पुराने रिश्ते का जख्म नए रिश्ते को तबाह कर देता है, अगर आप भी पुराने रिश्ते की याद में ये सारे काम करते हैं तो समझ जाइए कि आप नए रिश्ते के लिए अभी तैयार नहीं हुए हैं.

Relatioship Advice: प्यार और प्यार भरा रिश्ता इंसान के जीवन का एक अहम पहलू है. जहां इंसान सीखता है, हंसता है, रोता है, बेबाकी और खामोशी का मतलब समझता है. जीवन में या तो बेहतर होता है या तो बदतर होता है, मगर कुछ न कुछ होता जरूर है. 

रिलेशनशिप शुरू करने से लेकर खत्म होने तक आदमी को संयम और समझदारी से काम लेना होता है. नाजुकता बरतनी होती है. खुद के प्रति, सामने वाले के प्रति और रिश्ते के प्रति वफादार रहना होता है...

खुद को पहले समेंटे
यहां तक कि रिश्ता अगर टूट भी जाए तो कतरा-कतरा बिखड़ने के बाद खुद को बहुत ध्यान से समेटना भी पड़ता है. जख्मों पे पट्टी भी करनी होती है और वापस से ठीक होना होता है. मानसिक,सामाजिक और भावनात्मक तौर पर कोई डैमेज नहीं रखना होता है. दर्द को लेट हो करना होता है नहीं तो पिछले रिश्ते का दंश आपके मानसिक हालात को और आने वाले रिश्ते दोनों में जहर घोल देता है. 

दिल और दिमाग दोनों लगाएं
कहते हैं कि कोई नया पुल बनाने के लिए या तो पुराने पुल की मरम्मत कर देनी चाहिए या पुराना पुल तोड़ देना चाहिए. ठीक ऐसे ही किसी रिश्ते को शक्ल देने के लिए या तो पिछला रिश्ता ही ठीक कर लें या पिछले रिश्ते से पूरी तरह निकल कर ही नए रिश्ते में कदम रक्खें. 

कई बार ऐसा होता हैम कि अकेलेपन में, किसी के बहकावे में आकर या जल्दबाजी में ब्रेकअप के तुरंत बाद ही नए रिश्ते में कदम रख देते हैं, जोकि सरासर गलत है. अगर आपका भी हाल ही में ब्रेकअप हुआ है और आप भी किसी नए रिश्ते में आने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत यहां बता रहे हैं, जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि एक ब्रेकअप के बाद दोबारा रिलेशन में आने के लिए तैयार हैं कि नहीं...?

1. मूव ऑन किए बिना आगे बढ़ना
यदि आप अपने ब्रेकअप से बाहर नहीं निकल पाएं हैं तो कभी भी दूसरे रिश्ते को शुरू करने की गलती ना करें. ब्रेकअप को भूलाने के लिए से बनाए गए रिश्ते आमतौर पर समय के साथ टॉक्सिक होते जाते हैं.

2. एक्स को लगातार याद करना
जिसके साथ आपने ढ़ेर सारी सुन्दर यादें बनाई हो उसे तुरंत एक झटके में भूला पाना मुमकिन नहीं होता. लेकिन यदि आप बार-बार उसे ही याद करते हैं, अपनी एक्स की यादों में खो जाते हैं, बातों-बातों में उसका जिक्र करते हैं तो आप अभी किसी भी नए रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं. 

3. अकेले गुजारा करना लगता है मुश्किल
अगर आप एक हेल्दी रिलेशनशिप चाहते हैं तो तब तक किसी नए शख्स को डेट करना शुरू न करें जब तक आप अपनी खुद की कंपनी को एंजॉय करना नहीं सीख जाते. अक्सर लोग लंबे रिलेशनशिप के टूटने के बाद खुद के साथ समय नहीं बीता पाते. ऐसे लोगों को खुश रहने के लिए हमेशा किसी न किसी की जरूरत होती है. 

4. नहीं पता रिश्ते का मोटिव
यदि आप किसी रिलेशन को लेकर किसी एक प्वाइंट तक नहीं पहुंचे हैं तो टाइमपास के लिए किसी भी रिश्ते में जाना ठीक नहीं है. ऐसा करने वाले लोग अक्सर डिप्रेशन और सेल्फ गील्ट का शिकार हो जाते हैं. 

ये भी पढ़िए - Valentine's Day Special: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो ऐसे बना सकते हैं उनके लिए यह दिन खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
Morning Digestion Tips: सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
Dirty Doormat: गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स
गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget