एक्सप्लोरर

Relationship Tips: जानिए जब दोस्त के एक्स से प्यार हो जाए, तो क्या करें

Dating Friend's Ex: अक्सर दोस्त के एक्स के साथ प्यार हो जाता है. फिल्मों और हकीकत में ऐसा कई बार होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो दिल की सुनें और इन बातों का ख्याल रखें.

Love With Best Friend's Ex: अक्सर फिल्मों में आपने देखा होगा कि दोस्त के एक्स से प्यार हो जाता है. ऐसा हकीकत में भी खूब होता है. कब आपको अपने दोस्त की एक्स पसंद आ जाए या कब आपकी फ्रेंड का बॉयफ्रेंड आपको अच्छा लगने लग जाए कहा नहीं जा सकता. ये दिल है और दिल कब किस पर आ जाए आपको खुद पता नहीं चलता, लेकिन सवाल उठता है कि क्या ऐसा करना गलत है. शायद नहीं ये आपके और सामने वाले के दिल का मामला है. इसे दबाने से या इससे दूर भागने से कुछ नहीं होगा. जरूरत है आपको इसे समझने की और इसका सामना करने की. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो इन बातों का ख्याल रखें. 

ये भी पढ़ें: Mindfulness: क्या है माइंडफुलनेस टेक्नीक? जानिए कैसे उठाएं इसका फायदा

1- क्या ये प्यार है या आकर्षण- कई बार ऐसा होता है कि आपकी फ्रेंड का ब्रेकअप हुआ होता है और आप दोनों का पैचअप करवाते-करवाते खुद उसमें उलझ जाते हैं. आप अपनी दोस्त के एक्स बातें करने लगते हैं और आपको अट्रैक्शन हो जाता है. आपको लगने लगता है कि आपको उससे प्यार हो गया है. कई बार ये कुछ दिनों का अट्रैक्शन होता है, लेकिन अगर आपका दिल महीनों उसके लिए धड़कता रहे तो समझिए आपको प्यार हो चुका है. 
2- दोस्त को जल्द बता दें- अगर आप अपनी दोस्त के एक्स को डेट कर रहे हैं तो कड़ा दिल करके पहले अपने दोस्त को जरूर बता दें. भले ही ये सुनकर आपके दोस्त को अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन कहीं और से पता चलने पर आपकी दोस्ती में दरार आ सकती है. अगर आप बताएंगे तो भले ही वो आपको बुरा-भला कहे, लेकिन वक्त के साथ जख्म भर जाएगा. 
3- चुनौतियों के लिए तैयार रहें- ऐसे रिश्ते में कई तरह की चुनौतियां आती है. जैसे हो सकता है आप जिससे प्यार करने लगे हैं वो आपकी तुलना अपने एक्स से करे. कई बार आपके दोस्त और उसके एक्स का आमना सामना हो. ऐसे में आप असहज हो सकते हैं. अगर आपके दोस्त ने अपने एक्स के बारे में कुछ नेगेटिव बातें बताई हैं तो उन्हें भी भूलना होगा. 
4- पीठ पीछे लोग काफ़ी कुछ कहेंगे- कई बार ऐसे रिश्ते में लोग पीठ पीछे काफी कुछ कहते हैं. इसके लिए आप तैयार रहें. ये गॉसिप या बुराई हो सकती है, मिर्च मसाले के साथ आप तक पहुंचती है. आपको इन बातों से प्रभावित नहीं होना है. इससे आपके रिश्ते पर चोट आ सकती है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: अपने प्यार की इम्यूनिटी को करें बूस्ट, मजबूत रिश्ते के लिए जरूरी हैं ये 3 गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frequent Urination: सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget