एक्सप्लोरर

आंखों की खूबसूरती नहीं, सेहत भी बिगाड़ सकता है पलकों का डैंड्रफ– जानिए कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

पलकों में दिखने वाली सफेद या पीली पपड़ी को हल्के में न लें. यह पलक डैंड्रफ या ब्लेफेराइटिस हो सकता है, जो आपकी आंखों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. समय रहते सफाई और देखभाल से इससे बचा जा सकता है.

आंखों में पलकों के आसपास दिखने वाली सफेद या पीली पपड़ी को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह चीज आंखों की गंभीर समस्याओं की जड़ बन सकती है. आमतौर पर इसे लोग मामूली समझ लेते हैं जबकि एक्सपर्ट इसे पलक डैंड्रफ या ब्लेफेराइटिस कहते हैं जो आंखों की सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है.

पलक डैंड्रफ क्या है

पलकों पर सूखी, झड़ने वाली परत या स्किन फ्लेक्स दिखाना पलक डैंड्रफ का संकेत हो सकता है. यह स्थिति तब होती है जब पलकों के आसपास की त्वचा रूखी हो जाती है और उसमें मृत कोशिकाएं जमा होने लगती है. यह सफेद या पीली पपड़ियों के रूप में नजर आने लगती है जो अक्सर पलकों में फंसी रहती है या आंख में गिर जाती है.

क्यों होता है पलक डैंड्रफ

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पलक डैंड्रफ सामान्यत दो कारणों से हो सकता है. जिसमें पहला कारण से सेबोरीक डर्मेटाइटिस है. यह स्कैल्प डैंड्रफ जैसा एक स्किन डिसऑर्डर होता है. वहीं दूसरा कारण डेमोडेक्स माइट्स है इसमें त्वचा में मौजूद सूक्ष्म कीड़े जो ज्यादा संख्या में पनपने लगते हैं. इसकी वजह से पलक डैंड्रफ होने लग सकता है.

नजरअंदाज किया तो हो सकते हैं यह खतरे

ड्राई आइस सिंड्रोम में पलकों में मौजूद तेल ग्रंथियां बंद हो जाती है, जिससे आंखों में सूखापन और जलन होने लगती है. इसके अलावा पपड़ियों की वजह से आंखों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे आंख आना जैसी समस्याएं हो सकती है. पलक के डैंड्रफ को लंबे समय तक नजरअंदाज करने पर आंख की सतह यानी कॉर्निया भी प्रभावित हो सकता है. इसकी वजह से आपकी देखने की क्षमता पर असर पड़ सकता है.

कैसे पहचानें पलक डैंड्रफ

पलक डैंड्रफ को पहचानने के लिए आपकी पलकों की जड़ों में सफेद या पीली परत जमा हो सकती है.  इसके अलावा पलक डैंड्रफ हाेने पर सुबह उठने पर आंखों में चिपचिपाहट या दोनों पलक आपस में चिपक जाने की समस्या होने लगती है. पलक डैंड्रफ होने पर आपकी आंखों में जलन, खुजली और भारीपन भी महसूस होने लगता है. वहीं बार-बार आंखों को मलने की जरूरत महसूस होने पर भी पलक डैंड्रफ की समस्या हो सकती है.

बचाव और घरेलू देखभाल के तरीके

पलक डैंड्रफ से बचाव के लिए आंखों की सफाई और नियमित देखभाल सबसे बढ़िया तरीका माना जाता है. पलक डैंड्रफ से बचने के लिए आप रोजाना गुनगुने पानी से आंखों की सफाई कर सकते हैं. इसके अलावा हल्का बेबी शैंपू लगाकर भी आंखों की सफाई कर सकते हैं. पलक डैंड्रफ से बचने के लिए आप तेल पुलिंग भी कर सकते हैं. इसके लिए तिल या नारियल तेल को 10 से 15 मिनट तक मुंह में घूमाने से शरीर में सूजन कम होती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, जिससे पलक डैंड्रफ भी कम होता है. गर्म सिकाई करके भी आप पलक डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं. अगर आपकी भी आंखों पर पलक डैंड्रफ हो रहा है तो आपको आई मेकअप करने से परहेज करना चाहिए जब तक कि आपका आई डैंड्रफ ठीक न हो जाए.

जानिए एक्सपर्ट की सलाह

पलक डैंड्रफ को लेकर कुछ एक्सपर्ट कहते हैं कि पलकों की सफाई में लापरवाही आंखों की समस्याओं की जड़ बन सकती है. यह केवल कॉस्मेटिक मुद्दा नहीं है बल्कि लंबे समय में दृष्टि पर भी असर डालने वाला संक्रमण बन सकता है. ऐसे में आपका पलक डैंड्रफ को कोई सामान्य खुजली या पपड़ी समझना हानिकारक हो सकता है. क्योंकि पलक डैंड्रफ आपकी आंखों की अंदरूनी सेहत को प्रभावित करता है. अगर आपको इसके लक्षण महसूस हो तो लापरवाही न करें. साथ ही समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें और नियमित देखभाल से अपनी आंखों को सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें- डिलीवरी के कितने महीने बाद तक खानी चाहिए दवाएं, बेहद जरूरी है ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget