एक्सप्लोरर

Winter Weight Loss Tips: सर्दियों में डाइट में करें ये 5 बदलाव, वजन घटाने में होगी आसानी

Weight Loss: सर्दियों में फ्राईड और गर्म चीजें खाने का मन करता है, लेकिन इन चीजों से सबसे तेजी से वजन बढ़ता है. इस मौसम में मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है. इसलिए आपको डाइट प्लान करके खाना चाहिए.

Weight Loss Diet Plan: सर्दियों में तला-भुना खाने का सबसे ज्यादा मन करता है. जैसे ही ठंड के दिन आते है. घरों से पकौडे और समौसे की खुशबू आने लगती है. अक्सर आपने देखा होगा ठंड में स्ट्रीट फूड के स्टॉल्स पर भीड़ बढ़ जाती है. लोग सर्दियों में जमकर चाट-पकौड़े का मज़ा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ठंड में इस तरह के खाने से सबसे जल्दी वजन बढ़ता है. इस तरह के खाने से आपके शरीर को नुकसान भी हो सकता है. वहीं ऐसे मौसम में हमारी इम्यूनिटी (Immunity)  भी कमजोर हो जाती है. अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर थोड़ा ध्यान देना होगा. जानिए सर्दियों में वजन कम करने के लिए आपका डाइट प्लान कैसा होना चाहिए. 

1- हेल्दी खाना खाएं- अगर आपको खाने की क्रेविंग ज्यादा होती है. तो आपको हमेशा छोटे-छोटे मील प्लान करके खाना चाहिए. इससे आपकी क्रेविंग भी खत्म हो जाएगी और वजन भी नियंत्रण में रहेगा. सर्दियों में खाना पचाने में शरीर को वक्त लगता है. ऐसे में आपको हेल्दी और सुपाच्य खाना ही खाना चाहिए. कुछ एक्टिविटी के बाद ही अपना दूसरा मील ले. अगर आपको कुछ तला भुना खाने का मन है तो आप केवल हफ्ते में एक दिन ही ऐसा खाना खाएं.

2- खूब पानी पिएं- सर्दियों में प्यास बहुत कम लगती है. लेकिन आपको पानी भरपूर मात्रा में पीना जरूरी है. ज्यादा मात्रा में पानी पीने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है. पानी पीने से भूख भी कम लगती है इसलिए ठंड में भी खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट रखना जरूरी है.

3-  सूप या शोरबा पिएं- ठंड में आप डाइट में सूप जरूर शामिल करें. सूप के जरिए शरीर में बहुत सी सब्जियां और उनके पोषक तत्व चले जाते हैं जिससे आपका वजन तेजी से कम होता है. इसके अलावा शरीर के लिए भी सब्जियों का सूप बहुत फायदेमंद होगा. सूप बनाते समय मसाले ज्यादा न डालें. सूप में सब्जियों की मात्रा अच्छी डालें जिससे आप हेल्दी डाइट ले सकें. सर्दियों में गर्मा गरम सूप भी आपको फील गुड कराने के लिए अच्छा ऑप्शन है.

4- एंटीऑक्सीडेंट वाले फल खाएं- सीजनल फलों से भी आप अपने वजन को कम कर सकते हैं. इस मौसम में आने वाले फलों में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं. जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनती है. सीजनल फल खाने से आप इंफेक्शन से बचे रहते हैं. इतना ही नहीं अगर आप फल खाने की आदत डाल लेते हैं तो खुद को एक हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर ले जा रहे हैं. फल खाने से आप तेलीय चीजों से दूर रहते हैं. ठंड में आप विटामिन सी से भरपूर फलों में अमरुद, संतरा, पाइनएप्पल और सेब खूब खाएं. 

5- अदरक वाली चाय- सर्दियों में बालकनी में खड़े होकर चाय पीना भला किसे पसंद नहीं होगा. ऐसे में अगर आप चाय के शौकीन हैं तो अदरक वाली चाय पीएं. अदरक सेहत के लिए और वजन कम करने के लिए लाभदायक है. लेकिन आप चाय में चीनी का इस्तेमाल कम करें या शक्कर वाली चाय पीएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.w

ये भी पढ़ें: Winter Weight Gain: सर्दियों में खाएं लेकिन सोच समझकर, इन चीजों से सबसे जल्दी बढ़ता है मोटापा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget