एक्सप्लोरर

इन 7 फिल्मों से सीख सकते हैं कि जिंदगी में ट्रैवलिंग कितनी जरूरी है, इनके नाम सुनते ही घूमने का मन कर जाएगा

गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं. हर कोई कहीं न कहीं जाने का प्लान कर रहा है. बॉलीवुड की कई फिल्में भी एंटरटेनमेंट के साथ घूमने का मजा देती हैं.इन्हें देख आपका मन भी घूमने जाने का कर जाएगा.

Travel Tips : 'सैर कर दुनिया की ग़ाफ़िल जिंदगानी फिर कहां, जिंदगानी गर रही तो नौजवानी फिर कहां' मुहम्मद इकबाल की ये लाइन बताने के लिए काफी है कि घूमना क्यों बेहद जरूरी है. गर्मी की छुट्टियों में कई लोग कहीं न कहीं जाने का प्लान करते हैं. बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो ट्रैवल करने के लिए इंस्पायर (Bollywood Films Based On Travelling) करती हैं. इन फिल्मों का नाम सुनते ही आपका मन भी घूमने का कर जाएगा. खुद देख लीजिए लिस्ट...
 
​जब हैरी मेट सेजल (2017)
इम्तियाज अली की इस फिल्म में दर्शकों को ट्रैवल गोल्स मिले हैं. फिल्म में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के रोड ट्रिप ही नहीं कई विदेशी लोकेशन को भी दिखाया गया है. फिल्म में शाहरुख खान 'हैरी' के रोल में हैं, जो ट्रैवल गाइड का काम करता है.
 
करीब करीब सिंगल (2017)
इरफान खान और एक्ट्रेस पार्वती की जर्नी को बखूबी दिखाया गया है. ऋषिकेश से लेकर बीकानेर और गंगटोक तक की सैर को इस फिल्म में बस, टैक्सी, रोपवे और कार से दिखाया गया है. फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान की कई जगहों पर की गई है.
 
तमाशा (2015)
ट्रैवलिंग बेस्ड बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में इम्तियाज अली की एक और फिल्म 'तमाशा' का नाम भी है. इस फिल्म के लीड कैरक्टर्स को कोर्सिका में मिलवाते हैं. जहां के अलग-अलग डेस्टिनेशंस की खूबसूरती को गजब तरीके से दिखाया गया है.
 
हाइवे (2014)
हिमाचल प्रदेश की सांगला वैली से पहलगाम के पास अरु वैली और चंदनवारी तक की खूबसूरती को इस फिल्म में दिखाया गया है. एक तरफ पहाड़ों की नेचुरल ब्यूटी और दूसरी तरफ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब का मैदानी भाग आपको भी घूमने के लिए इंस्पायर करेगा.
 
ये जवानी है दिवानी (2013)
साल 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दिवानी’ का पहला पार्ट गुलमर्ग की खूबसूरती के बीच देखने को मिलता है. इसके बाद रणबीर कपूर दुनियाभर में कई देशों में जाते हैं. इस फिल्म को देखने के बाद आप तुरंत ही अपना बैग पैक कर लेंगे और घूमने निकल जाएंगे. फिल्म का दूसरा हिस्सा राजस्थान के रॉयल महलों और स्मारकों से भरा गया है.
 
क्वीन (2013)
इस फिल्म में कंगना रनौत अकेले ही हनीमून पर निकल जाती हैं. वे पेरिस और ऐम्स्टर्डम जाकर सोलो ट्रिप एंजॉय करती हैं. यह फिल्म बताती है कि लाइफ में फन चाहिए तो आप अकेले भी सैर पर निकल सकते हैं.
 
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (2011)
इस लिस्ट में 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का नाम भी है. फिल्म में रोड ट्रिप से स्पेन की यात्रा को दिखाया गया है. इसकी सी डाइविंग और फेमस 'ला टोमेटिना' फेस्टिवल आपका दिल जीत लेगी.
 
यह भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Bridal Jewellery Market: दिल्ली में सबसे सस्ती ब्राइडल ज्वेलरी कहां मिलती है? ये हैं सीक्रेट मार्केट
दिल्ली में सबसे सस्ती ब्राइडल ज्वेलरी कहां मिलती है? ये हैं सीक्रेट मार्केट
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
IRCTC Tour Package: IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री
IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री
Beautiful Places In India: कम बजट में विदेश जैसी छुट्टियां! गुलमर्ग से खज्जियार तक, ये हैं भारत के खूबसूरत 'स्विट्जरलैंड'
कम बजट में विदेश जैसी छुट्टियां! गुलमर्ग से खज्जियार तक, ये हैं भारत के खूबसूरत 'स्विट्जरलैंड'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget