एक्सप्लोरर

कोरोना संकट काल में बच्चों के साथ करनी है यात्रा तो रखें इन बातों का खास ख्याल

कोरोना महामारी के दौरान बच्चों के साथ यात्रा करना बेहद जोखिम भरा है। दरअसल बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता व्यस्कों की तुलना में कमजोर होती है। इस कारण बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। कोरोना संकट काल में तो छोटे बच्चों के साथ किसी सफर पर जाना माता-पिता के लिए काफी चुनौतिपूर्ण बना हुआ है। दरअसल माता-पिता को स्वयं को तो कोरोना से बचाने के लिए पूरी सावधानी बरतनी पड़ ही रही है साथ ही बच्चों को भी संक्रमण से बचाने के लिए पूरी एहतियात लेनी पड़ रही है। ऐसे में बच्चों के साथ यात्रा करने के दौरान जरूरी है कि माता-पिता कुछ बातों का ख्याल रखें ताकि उन्के नन्हे-मुन्नों को 'कोरोना' की बुरी नजर न लगने पाए।

कोरोना संकट काल में इंसान को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर इस आपदा की घड़ी में बच्चों का ख्याल रखना सबसे चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. ऐसे में अगर कहीं यात्रा पर जाना पड़े तो माता-पिता को अपने नन्हे-मुन्नों के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता सता रही है.

इन हालातों में माता-पिता न केवल खुद को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचाने के लिए हर एहतियात बरत रहे हैं बल्कि अपने बच्चों के लिए भी हर सावधानी ले रहे हैं. अगर आप  भी कोरोना आपदा काल में अपने बच्चों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए इन कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए.

आपका नन्हा-मुन्ना यकीनन नहीं जानता है कि कोरोना महामारी क्या है? लेकिन आप मौजूदा हालातों के बारे में उसे सही प्रकार से समझा सकते हैं. अपने बच्चों को बताएं कि उन्हे कैसे खुद को बीमार पड़ने से बचाना है, उन्हे बताए कि मास्क पहनना कितना जरूरी है. उन्हे समझाए कि कोरोना से बचना है तो स्वच्छता बनाए रखना कितना जरूरी है. आप अपने बच्चों को आसान शब्दों का इस्तेमाल कर स्थिति को समझाने की कोशिश करें.

यदि आपका बच्चा एक मिनी बैग कैरी कर सकता है तो उसके बैग में सैनिटाइजर, फेस मास्क और टिश्यू जैसी चीजें जरूर रखें. अपने बच्चों को इन चीजों के महत्व के बारे में समझाएं साथ ही उन्हे इनके इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में भी बताएं. ऐसा करने से वे खुद अपनी जिम्मेदारी समझेंगें और यात्रा करने के दौरान स्वयं सावधानी बरतने की कोशिश भी करेंगें.

वर्तमान स्थिति के मद्देनजर सबसे अच्छा है कि बाहर का कुछ भी खाने से बचें. यात्रा करने के दौरान घर का बना खाना ही अपने साथ लेकर चलें. हालांकि कैफे, और रेस्टोरेंटस स्वच्छ भोजन देने का भरोसा जरूर दे रहे हैं लेकिन फिर भी आप अपनी सेहत से समझौता न ही करें. अच्छा यही है कि बाहर का कुछ भी न खाएं. इसके अलावा, वयस्कों की तुलना में बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है इस कारण अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है.

बच्चों के साथ यात्रा करने के दौरान आपको अपनी यात्रा योजना को लेकर दोगुना सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है. यात्रा के दौरान सभी जरूरी वस्तुओं की एक सूची बनाएं. जिस जगह पर आप जा रहे हैं वहां की स्थिति को लेकर रिसर्च वर्क करें और पहले से ही सभी बुकिंग कर लें. क्योंकि अगर आप पहले से ही स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ होंगें, तो संक्रमण का खतरा भी कम होगा.

अगर आप बस से या प्लेन से या फिर ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो अपने बच्चों को खिड़की के पास ही बैठाएं. ऐसा करने से वे अन्य लोगों से पर्याप्त दूरी पर रहेंगें और सुरक्षित भी होंगें. वैसे अगर ज्यादा जरूरी न हो तो इस कोरोना संकट काल में अपने बच्चों के साथ यात्रा करने से परहेज ही करें. लेकिन अगर यात्रा करनी ही है तो अपने नन्हे-मुन्नों की सुरक्षा की खातिर इन उपायों का पालन अवश्य करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget