एक्सप्लोरर

IRCTC के इस पैकेज से करें विदेशों की सैर, मिलेगी हर सुविधा

अगर आप विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यह पैकेज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं IRCTC के इन नया टूर पैकेज के बारे में ..

गर्मी  में लोग ठंडी जगहों पर जाने का मन बनाते हैं, जबकि कुछ लोग विदेश में छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं.  भारतीय रेल खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने खास ऑफर निकाला है, जिसमें कम खर्च में विदेश में हॉलिडे का मजा लिया जा सकता है. IRCTC का नया टूर पैकेज आपके विदेश यात्रा के सपने को साकार करने का शानदार मौका देता है. इस पैकेज में आपको सभी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे आपकी  ट्रिप आरामदायक और मजेदार बनती है.

जानें टूर पैकेज के बारे में 
IRCTC का नया टूर पैकेज केवल 44,600 रुपये में विदेश की सैर करवाता है. इस पैकेज में चार रात और पांच दिनों के लिए नेपाल के अलग-अलग जगहों  का दौरा शामिल है. यात्रा तीन अलग-अलग तारीखों (23 अप्रैल, 21 मई और 25 जून) पर शुरू होगी और दिल्ली या लखनऊ से शुरू की जाएगी. 

जानें पैकेज प्लान 
इस पैकेज में पटन दरबार स्क्वायर, काठमांडू, पोखरा, पशुपतिनाथ और मनोकामना मंदिर शामिल हैं. आपको काठमांडू में तीन रात और पोखरा में एक रात रुकना होगा. यह यात्रा फ्लाइट से होगी और इसमें फ्लाइट टिकट, होटल में रहना, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना शामिल है. 

यात्रा की शुरुआत
विदेश जाने के लिए आपको उस जगह जाना होगा जहां से फ्लाइट मिलती है. हर पैकेज अलग-अलग जगह से शुरू होता है, इसलिए पहले से पता कर लें कि आपकी यात्रा कहां से शुरू होगी. 

खाने-पीने की सुविधा
कुछ पैकेज में सिर्फ सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना मिलता है. कुछ में रात का खाना भी शामिल हो सकता है. हमेशा हर समय का खाना नहीं मिलता, इसलिए इसके लिए तैयार रहें. 

होटल की सुविधा
अधिकतर पैकेज में 3 स्टार होटल में रुकने की सुविधा होती है. अगर आप 5 स्टार होटल में रुकना चाहते हैं, तो इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे. 

परिवहन की सुविधा
विदेश में घूमने के लिए आपको एसी बस की सुविधा दी जाती है. इससे आपकी यात्रा आरामदायक और सुखद होती है. 

एंट्री फीस
कुछ जगहों पर घूमने के लिए एंट्री फीस लग सकती है, जो पैकेज में शामिल नहीं होती. 

गाइड की सुविधा
विदेश पहुंचने पर आपको एयरपोर्ट पर गाइड मिलेगा. गाइड आपको वहां की खास बातें और भाषा समझने में मदद करेगा. 

खाने का मेन्यू
खाने का मेन्यू पहले से तय होता है, आप अपने हिसाब से खाना नहीं चुन सकते. 

एक्स्ट्रा सर्विस
अगर होटल में कोई अतिरिक्त सेवा लेते हैं, तो इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे. 

यह भी पढ़ें:
बकरीद पर करें देश की इन खूबसूरत मस्जिदों का दीदार, दोस्तों संग कर सकते हैं इबादत

 



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Travel Weather Advisory: क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
Mata Vaishno Devi Tour Package: मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget