एक्सप्लोरर

Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बदल गया ट्रेन बोर्डिंग से जुड़ा ये जरूरी नियम, अब यात्रा से पहले करना होगा ये काम

IRCTC : ट्रेन यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर आ रही है. IRCTC ने बोर्डिंग से जुड़ा एक नियम को बदल दिया है. अगर आप भी भारतीय रेलवे से सफर करते हैं या करने वाले हैं तो आपको यह नियम जान लेना चाहिए.

Indian Railways : भारतीय रेलवे से हर दिन लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. अगर आप भी भारतीय रेलवे में यात्रा करते हैं या करने जा रहे हैं तो आपको IRCTC से जुड़े हर नियम की जानकारी होनी चाहिए. आपको बता दें कि हाल ही में IRCTC ने ट्रेन में बोर्डिंग से जुड़े एक नियम में बदलाव कर दिया है. आइए जानते हैं क्या है यह नियम और पैसेंजर को क्या करना होगा..
 
बदल गया ट्रेन बोर्डिंग का यह नियम
 
भारतीय रेलवे से रोजाना सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. IRCTC ने हाल ही में ट्रेन बोर्डिंग से जुड़े नियम में एक बदलाव किया है. इसके मुताबिक, अब आपके पास अपने ट्रेन बोर्डिंग स्टेशन को किसी भी जगह से भी बदलने का विकल्प होता है. ओरिजनल रेलवे स्टेशन की जगह पर अपने बोर्डिंग स्टेशन किसी अन्य जगह से भी बदला जा सकता है. रेलवे इसके लिए न तो आपसे कोई चार्ज करेगा और न ही कोई फाइन लगाएगा.
 
कब बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन
 
चाहे कोई भी वजह हो, लेकिन टिकट बुक करने के बाद भी आप अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल पाएंगे. उदाहरण के तौर पर, अगर आपका बोर्डिंग स्टेशन किसी बहुत दूर जगह पर है तो उसे बदलकर करीब की जगह वाले स्टेशन को बोर्डिंग स्टेशन बनाया जा सकता है. ध्यान रखने वाली बात ये है कि ट्रेन बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा सिर्फ़ उन लोगों को मिलेगी जिन्होंने टिकट ऑनलाइन IRCTC पोर्टल से बुक की होगी. किसी एजेंट की मदद से बुक कराई गई टिकट पर ये सुविधा नहीं मिलेगी.
 
इस तरह घर बैठे-बैठे बदले बोर्डिंग स्टेशन
 
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train पर जाएं.
2. इसके बाद, अपना लॉग इन और पासवर्ड डालकर ‘Booking Ticket History’ सेक्शन पर जाएं.
3. अब आपको ट्रेन का बोर्डिंग प्वाइंट बदलने का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है.
4. अब आपको पूछी गई जानकारी को भरना होगा.
5. नए रेलवे स्टेशन वगैरह का नाम डाल देने के बाद इसे सबमिट कर दें. 
6. आपको इसके बारे में कंफर्मेशन मैसेज भी आ जाएगा.
 
ट्रेन डिपार्चर से 24 घंटे पहले करना होगा बदलाव
 
अगर किसी भी यात्री को अपने ट्रेन बोर्डिंग स्टेशन को बदलना है, तो ट्रेन के डिपार्चर से 24 घंटे पहले ही ये बदलाव करने होंगे. IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक, इस बदलाव को बहुत ज़रूरत के वक्त ही करना चाहिए, क्योंकि अगर एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर बोर्डिंग स्टेशन को लेकर बदलाव कर दिए गए तो फिर पैसेंजर अपने ओरिजनल बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ सकता. 
 
तो देना पड़ेगा फाइन 
 
ट्रेन के बोर्डिंग स्टेशन को बदलने से जुड़ी जानकारी सिस्टम में अपडेट हो जाएगी. इसके बाद, आप अपना स्टेशन बदल सकते हैं. ध्यान रखें कि ये प्रक्रिया IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ही की जानी चाहिए. एक बात और अगर कोई भी पैसेंजर बोर्डिंग स्टेशन चेंज किए बिना किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ता है तो उसे फाइन देना पड़ सकता है. बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव सिर्फ एक ही बार किया जा सकता है। बार-बार बोर्डिंग स्टेशन नहीं बदल सकते हैं. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget