एक्सप्लोरर

Friendship Day 2023: फ्रेंडशिप को बनाएं खास और यादगार, अपनी टोली के साथ घूम आएं ये 5 खूबसूरत जगहें

कहीं भी आपकी टोली चल दे तो एंजॉय भरपूर होता है. इस फ्रेंडशिप डे अगर कहीं ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में इन 5 बेहतरीन, खास और एडवेंचर डेस्टिनेशंस को जरूर शामिल कर लें.

Friendship Day 2023 : दोस्तों के साथ घूमने का अपना ही मजा होता है. यह मौका तब और मजेदार हो जाता है, जब मौका खास हो. इसके लिए फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2023) से अच्छा कौन सा दिन हो सकता है. इस बार यह खास दिन 6 अघस्त को पड़ रहा है. ऐसे में फ्रेंडशिप डे को मजेदार और यादगार बनाने के लिए आप 5 सबसे खास जगह घूमने जा सकते हैं.
 
चेरापूंजी, मेघालय
चेरापूंजी का तापमान अगस्त में 17°C से 24°C के बीच रहता है.  दोस्तों के साथ खूबसूरत जगह एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो ये जगह बेहद परफेक्ट है. यहां मावकडोक डिम्पेप वैली, थांगखारंग पार्क, द इको पार्क, सेवन सिस्टर्स फॉल्स, मावसिनराम रिजर्व फॉरेस्ट में एक-एक पल यादगार बना सकते हैं. गुफाओं के बीच एडवेंचर और जिपलाइनिंग को एंजॉय कर सकते हैं.
 
ऋषिकेश, उत्तराखंड
फ्रेंडशिप डे पर घूमने के लिहाज से ऋषिकेश भी कमाल की जगह हैं. दिल्ली से पास भी है और अगस्त में घूमने लायक भी. यहां आकर आप दोस्तों के साथ रिवर राफ्टिंग के अलावा ट्रैकिंग और हाईकिंग का भरपूर मजा ले सकते हैं. ऋषिकुंड, बीटल्स आश्रम, त्रिवेणी घाट और लक्ष्मण झूला जैसी शानदार जगहें जाकर मन को मस्ती से सराबोर कर सकते हैं.
 
गोवा
बात घूमने की हो तो गोवा का नाम लिस्ट में जरूर आ जाता है. बजट फ्रेंडली इस डेस्टिनेशंस को दोस्तों का साथ खास बना सकता है. चूंकि ये ऑफ सीजन है तो काफी सस्ते में आप यहां की सैर कर सकते हैं. दोस्तों के साथ बीच का मजा ले सकते हैं. स्कूबा डाइविंग, पैराग्लाइडिंग और चोराओ द्वीप पर साइकिलिंग को एंजॉय कर सकते हैं.
 
एबॉट माउंट, उत्तराखंड
मसूरी, अल्मोड़ा या नैनीताल के बारें में तो आपने काफी कुछ सुना होगा. हो सकता है वहां आप कभी न कभी गए भी हो लेकिन क्या आपने उत्तराखंड की असली खूबसूरती देखी है, जो एबॉट माउंट में बसी है. यह जगह बेहद खूबसूरत  है. उत्तराखंड की सबसे लंबी, ऊंची और चौड़ी पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा एबॉट माउंट दोस्तों के साथ आपके इस ट्रिप को कमाल का बना देगा.
 
लेह लद्दाख
अगर आपको और आपके फ्रैंड्स को बाइक राइडिंग पसंद है तो आप लेह लद्दाख में इसका भरपूर मजा उठा सकते हैं. इस फ्रेंडशिप डे पर आप अपनी टोली के साथ पैंगोंग त्सो, हेमिस नेशनल पार्क, लेह पैलेस, खारदुंग ला पास को एक्सप्लोर कर सकते हैं. एडवेंचर के शौकीन हैं तो ट्रैकिंग, तीरंदाजी, ऊंट सफारी, रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग और माउंटेन बाइकिंग आपका इंतजार कर रहे हैं.
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
Independence Day 2026: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget