एक्सप्लोरर

Goa Tourism: गोवा जाने से पहले जान लें ये बात, नहीं तो भरना पड़ सकता है 50 हजार जुर्माना

गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार टूरिज्म डिपार्टमेंट की यह नियम जान ले. अगर आप गोवा में पार्टी करने की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी है.

Goa Tourism Rule: गोवा अपने विदेशी लाइफस्टाइल और खूबसूरत बीजों की वजह से दुनिया भर में मशहूर है. सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि विदेश से भी लोग गोवा घूमने आते हैं. गोवा जाना मतलब ढेर सारी मस्ती, नाच गाना बीच पर पार्टी और भी बहुत कुछ. अगर आप भी यह सब सोचकर गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार टूरिज्म डिपार्टमेंट की यह नियम जान ले. अगर आप गोवा में पार्टी करने की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी है.

50 हजार देना पड़ सकता है जुर्माना

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गोवा सरकार पर्यटन स्थल के लिए कड़े नियम लेकर आई है, गोवा जाने वाले हर व्यक्ति को इसका पालन करना जरूरी है ऐसे नहीं करने पर आपको मोटी रकम भरनी पड़ सकती है, जी हां आपको 50 हजार रुपए तक की रकम जुर्माने के तौर पर चुकानी पड़ सकती है. गोवा सरकार ने सभी पुलिस स्टेशनों को नए नियम को ध्यान में काम करने के निर्देश दिए हैं.

किन-किन चीज़ों पर है प्रतिबंध

गोवा के पर्यटन विभाग (Tourism Department)ने बड़ा फैसला लिया है. पर्यटन विभाग ने खुले में भोजन पकाने और शराब पीने ( Drinking Alcohal)पर रोक लगा दी है गोवा पर्यटन क्षमताओं को खराब होने से बचाने के लिए विभाग ने यह बड़ा आदेश दिया है.पर्यटन विभाग ने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे प्रदेश के बाहरी स्थानों पर वाटर स्पोर्ट के लिए अनाधिकृत टिकट बिक्री पर भी रोक लगा दी है. जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित गतिविधियों में खुले स्थान पर भोजन पकाने (Cooking) कचरा फैलाने ( littering), खुले में शराब पीना, बोतल फोड़ना भी शामिल है. अगर नियम कानून का उल्लंघन करते हैं 5 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा जिसे बढ़ाकर 50 हजार भी किया जा सकता है, साथ ही आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही भी हो सकत. है.

अन अधिकृत टिकट बेचने पर भी रोक

इसके अलावा स्थानीय व्यवसायियों के लिए भी कानून बनाए गए हैं. सभी प्रकार के टिकट केवल अधिकृत टिकट काउंटर पर बेचे जाएंगे, खुले में नहीं नए नियमों में कहा गया है कि भीख मांगने और जनता को परेशान करने वाले लोगों पर भी कार्यवाही होगी साथ ही पर्यटकों की आवाजाही में बाधा डालने वाले से भी सख्ती की जाएगी.

पहले भी हो चुका है संशोधन

आपको बता दें कि साल 2019 में भी गोवा विधानसभा में गोवा पर्यटक स्थल में संशोधन को मंजूरी दी गई थी जिसमें पर्यटन स्थलों पर शराब पीने से लेकर  भोजन पकाने या बोतल फोड़ने पर प्रतिबंध की बात शामिल थी.

आपको यह भी बता दें कि यहां का नए साल का उत्सव दुनिया भर में मशहूर है, यही वजह है कि अलग-अलग जगहों से लोग क्रिसमस और नए साल के लिए छुट्टियां लेकर यहां पर आते हैं. लेकिन अब सब सभी पर्यटकों को यह नियम ध्यान में रखकर ही गोवा आना पड़ेगा

ये भी पढ़ें-Best Place For Wedding Outfit: शादी में खुद को दिखाना है सबसे हटके तो इन जगहों से करें ए क्वालिटी की शॉपिंग, देखते रह जाएंगे लोग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget