एक्सप्लोरर

Honeymoon Destinations: न्यूली वेडेड कपल्स हनीमून की कर रहे हैं प्लानिंग, तो ये हैं इंडिया के बेस्ट बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशंस

Best Honeymoon Destination: शादी के बाद हनीमून पर जाना चाहते हैं तो भारत की कुछ जगहें बेहद सस्ती हैं. ये डेस्टिनेशंस जितनी खूबसूरत हैं, उतनी है बजट फ्रेंडली भी.

Budget Friendly Honeymoon Destination: शादी के बाद हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं और बजट कम है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के उन बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon Destinations) के बारें में जहां जाना बेहद सस्ता है और ये जगहें काफी खूबसूरत हैं. ये डेस्टिनेशन बजट फ्रेंडली (Budget friendly Honeymoon Destination) हैं साथ ही बेहतरी जगहों में से एक. आइए जानते हैं इन बेहद सस्ते हनीमून डेस्टिनेशन के बारें में.. 
 
गुलमर्ग
गुलमर्ग जम्मू कश्मीर का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी खूबसूरती से लोगों का मनमोह लेता है. बर्फ से ढंकी पहाड़ियां और खिलते जंगली फूलों से घिरा यहां का नजारा हर कपल को रोमांचित कर देगा. खेल के शौकीन गुलमर्ग को विंटर्स स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में भी जानते हैं, यहां की स्कीइंग एक्टिविटी में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.
 
एक्टिविटी और ट्रिप
यहां आप गोंडोला की सवारी, ट्रैकिंग, हाइकिंग, नंगा पर्वत की सैर, कश्मीरी खाना, स्कीइंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं. यह 5 दिन और 4 रात का ट्रिप होगा. इसका बजट 10 हजार या उससे थोड़ा ज्यादा हो सकता है. इसमें सफर का किराया मौजूद नहीं है.
  
लक्षद्वीप
लक्षद्वीप अपने एक लाख द्वीपों के लिए भी फेमस है, यहां के शांत बीच कपल को बेहद पसंद आते हैं. समुद्र का नीला पानी, कोरल रीफ, लैविश रिजॉर्ट और एक से  बढ़कर एक एडवेंचर्स एक्टिविटी कपल्स को बेहद अच्छी लगती हैं.
 
एक्टिविटी एंड ट्रिप
यहां आप सन बाथ का आनंद उठा सकते हैं. इसके अलावा स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और प्राकृतिक खूबसूरती आपको रोमांचित कर देगी. यह ट्रिप 4 दिन 3 रात का होगा. यहां आने का खर्चा सिर्फ 20,000 रुपए ही है. इसमें यात्रा का किराया शामिल नहीं है.
 
गंगटोक
गंगटोक भारत का वो रत्न है, जिसे देखने के लिए सिर्फ कपल्स ही नहीं बल्कि दोस्तों का ग्रुप भी यहां आता है. अगर आप हनीमून के लिए कोई ऐसी जगह देख रहे हैं,  तो विदेशी जैसी फीलिंग गंगटोक में कपल्स को फील होगी.
 
एक्टिविटी और ट्रिप
यहां ट्रैकिंग, ताशी व्यू पॉइंट से कंचनजंगा का आनंद उठा सकेंगे. इसके अलावा लेक त्सोमगो, हिमनद झील, रंग मठों की यात्रा , शॉपिंग आपके हनीमून को शानदार बना देगा. यह 6 दिन और 5 रात का ट्रिप होगा. इसका बजट 20,000 रुपए या उससे थोड़ा ज्यादा हो सकता है.
 
रण ऑफ कच्छ 
रण ऑफ कच्छ में आपको रेगिस्तान देखने को मिलेगा. यहां रेगिस्तान आपको दूर-दूर तक दिखाई  देंगें. कच्छ के रण में आप म्यूजिक, डांस कर सकते हैं. कोशिश करें कि अगर आप यहां हनीमून मनाने का प्लान बनाते हैं, तो आपकी तारीख कच्छ उत्सव के दौरान ही पड़े. इससे आपका मजा दोगुना हो जाएगा.
 
एक्टिविटी और ट्रिप
रण उत्सव में देखने का अलग ही मजा है. इसके अलावा प्राग महल का नजारा और सन बाथ का आनंद आपके रोमांस को बढ़ा देगा. यह ट्रिप 4 दिन और 3 रातों का होगा। यह बेहद ही सस्ता ट्रिप होगा. इसका खर्चा 9 या 10 हजार के आसपास आएगा.
  
कुर्ग
भारत का 'स्कॉटलैंड' के नाम से फेमस कुर्ग काफी खूबसूरत और फेमस हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है. यह छोटा सा शहर प्रकृति की गोद में बसा हुआ है. यहां हरियाली, झरने, पहाड़ियां फूलों से भरी घाटियां, कॉफी के बगान और खूबसूरत मंदिरों का लुत्फ उठा सकते हैं.
 
एक्टिविटी एंड ट्रिप
रिवर राफ्टिंग, माइक्रोलाइट फ़्लाइंग, कयाकिंग, नाइट माउंटेन ड्राइव जैसी एक्टिविटीज आपके ट्रिप को मजेदार बना देंगे। यह ट्रिप 5 दिन और 4 रातों का होगा. इसका खर्चा 10 हजार या उससे थोड़ा ज्यादा हो सकता है.
 
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget