एक्सप्लोरर

Travel Tips: पार्टनर संग निहारना है तारों भरा आसमान तो उत्तराखंड के ये ठिकाने बेस्ट, खुद देख लें लिस्ट

Uttarakhand Trip: पार्टनर संग कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो रोमांटिक ठिकाने की तलाश हर किसी को होती है. आज हम आपको उत्तराखंड के कुछ रोमांटिक प्लेसेज के बारे में बता रहे हैं.

एकदम साफ आसमान, टिमटिमाते तारे और हाथों में पार्टनर का हाथ... ऐसे दिलकश नजारों के साथ रोमांटिक वक्त हर कोई बिताना चाहता है. दरअसल, हर कपल की चाहत होती है कि उन्हें घूमने के लिए ऐसा ठिकाना मिले, जहां न सिर्फ सुकून हो, बल्कि फिजा ही रूमानियत का एहसास कराए. ऐसे ही कुछ ठिकाने उत्तराखंड में भी हैं, जहां आप पार्टनर के साथ तारों भरा आसमान भी निहार सकते हैं.

रानीखेत का मजखाली बेहद खास

रानीखेत का नाम तो आपने सुना ही होगा. इससे महज 12 किलोमीटर दूर मजखाली गांव है, जहां का नजारा न सिर्फ आपका दिल जीत लेगा, बल्कि सुकून के पल भी देगा. रात के वक्त यहां आसमान इतना ज्यादा साफ होता है कि तारे टिमटिमाते नजर आते हैं. दरअसल, मजखाली में पॉल्यूशन बिल्कुल भी नहीं है. काफी ज्यादा हरियाली की वजह से आसमान एकदम साफ रहता है, जिसके चलते टिमटिमाते तारे बेहद खूबसूरत नजर आते हैं. पार्टनर के साथ रोमांटिक स्पॉट पर घूमने जाना चाहते हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

मन मोह लेगा पिथौरागढ़ का मुनस्यारी

पिथौरागढ़ से करीब पांच घंटे की दूरी पर मौजूद मुनस्यारी को हिमनगरी के नाम से भी जाना जाता है. यहां भी रात के वक्त तारों से भरा आसमान इतना खूबसूरत लगता है कि इसे देखने के खातिर आप हर चीज भूलने के लिए तैयार हो जाएंगे. जानकारों की मानें तो उत्तराखंड के इस पॉइंट को तारों भरा आसमान देखने के लिए सबसे बेहतरीन जगह बताया गया है. रात के वक्त यहां टिमटिमाते तारों को देखकर लगता है कि वे आपस में बात कर रहे हैं.

बेहद शानदार है उखीमठ का देवरिया ताल

उखीमठ शहर से करीब सात किलोमीटर दूर देवरिया ताल है. यह जगह समुद्र तल से करीब 2500 मीटर की ऊंचाई पर है, जिसके चलते यहां पहुंचने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. हालांकि, रात के वक्त यहां का नजारा इतना खूबसूरत होता है कि लोग खुशी-खुशी रास्ते की मुश्किलें झेलने के लिए तैयार हो जाते हैं. दरअसल, यहां का दिलकश नजारा सारी थकान खुद-ब-खुद खत्म कर देता है. 

कमाल है कुआरी दर्रा

पांच नदियों का घर देखना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ कुआरी दर्रा चले आइए. यह एक ऐसा स्पॉट है, जहां सूरज और चांद को एक साथ देखा जा सकता है. अगर आप अमावस्या के दिया या चांद के अस्त होने के बाद यहां आते हैं तो आकाशगंगाओं को भी देख सकते हैं. 

मसूरी की जॉर्ज एवरेस्ट पीक भी किसी से कम नहीं

तारों से भरा आसमान निहारने की चाह रखते हैं तो मसूरी से करीब छह किलोमीटर दूर मौजूद जॉर्ज एवरेस्ट पीक किसी से कम नहीं है. अमावस्या के दौरान या चांद के अस्त होने के बाद आप यहां आकाशगंगा का भी दीदार कर सकते हैं. खास बात यह है कि जॉर्ज एवरेस्ट पीक पर हमेशा आसमान एकदम साफ और तारों से भरा नजर आता है.

 

यह भी पढ़ें: नॉर्थ ईस्ट के नजारों को निगाहों में करना है कैद तो IRCTC लाया खास पैकेज, ऐसे बनाएं पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saudi Arabia Vs Israel: सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें
सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें
IRCTC International Tour Package: IRCTC का शानदार ऑफर! 1 पैकेज में घूमिए थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर, जानें खर्च
IRCTC का शानदार ऑफर! 1 पैकेज में घूमिए थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर, जानें खर्च
Travel Weather Advisory: क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget